एक्सप्लोरर

कर्नाटक: अक्टूबर-नवंबर के बीच राज्य में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, विशेषज्ञों ने चेताया

देशभर में कोरोना का कहर जारी है. इसी बीच तकनीकी सलाहकार समिति के विशेषज्ञों ने कहा है कि कर्नाटक में अक्टूबर-नवंबर के बीच कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. उन्होंने ऐसी स्थिति से निपटने के उपाय भी बताए हैं. उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी वर्ग के लोगों को वैक्सीन देना बेहद जरूरी है.

देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है. यहां तक कि कर्नाटक भी कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है. तकनीकी सलाहकार समिति ने विश्लेषण किया है कि राज्य में अक्टूबर-नवंबर, 2021 के बीच कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. तकनीकी सलाहकार समिति के प्रमुख एमके सुदर्शन के अनुसार, तीसरी लहर में युवा वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सभी को वैक्सीन नहीं दी गई तो कोरोना की तीसरी लहर में स्थिति और भयावह हो जाएगी. उन्होंने कहा, यदि तबतक सभी वर्ग के लोगों को वैक्सीन नहीं दी गई तो स्थिति भयावह हो सकती है." उन्होंने आगे कहा, "ऐसी स्थिति में 18 से कम उम्र के लोग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, जबकि इससे ऊपर के लोगों के कोरोना संक्रमित होने का खतरा कम होगा.

विशेषज्ञों का कहना है कि कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर निश्चित रूप से होगी और इससे निपटने की तैयारी को गंभीरता से लेना होगा. उन्होंने कहा है कि मास्क के इस्तेमाल, शारीरिक दूरी बनाए रखने, भीड़ से बचने और हाथ की सफाई करते रहने से ही इस संक्रमण से बचा जा सकता है. विशेषज्ञों ने टीकाकरण को पूरी तरह से प्राथमिकता दिए जाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन देना आवश्यक है ताकि तीसरी लहर में स्थिति भयावह ना हो. 

डॉक्टर मंजूनाथ ने दिए ये सुझाव 

डॉक्टर मंजूनाथ के अनुसार, सभाओं, धार्मिक आयोजनों, राजनीतिक रैलियों, स्थानीय निकाय चुनावों और मेलों पर प्रतिबंध दिसंबर 2021 तक जारी रहना चाहिए. उन्होंने डॉक्टर सुदर्शन से सहमति जताते हुए कहा कि तीसरी लहर में 18 साल से कम उम्र के लोग अधिक संक्रमित होंगे और हमें पहले से इन्हें बचाने के उपाय ढूंढने चाहिए. उन्होंने आगे कहा, "कोरोना वैक्सीन 18 साल के कम उम्र के लोगों पर कारगर होगी या नहीं यह भी देखना होगा. हालांकि, यदि ऐसा होता है तो हम कई जिंदगियां बचा सकते हैं."  उन्होंने कहा कि अक्टूबर- नवंबर से पहले 18 साल से कम उम्र के लोगों को भी वैक्सीन दे देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें 

असम में सात मई तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू, रात आठ से सुबह पांच बजे तक रहेगा जारी 

राजस्थान: गहलोत सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, गाइडलाइंस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Politics: 'टीएमसी के 450 करोड़ फ्रीज' पर रिजु दत्ता का बड़ा दावा, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?
'टीएमसी के 450 करोड़ फ्रीज' पर रिजु दत्ता का बड़ा दावा, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?
Indian Army Chief Retirement: 'चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget