एक्सप्लोरर

Corona In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना से मचा हड़कंप, भिवंडी के वृद्धाश्रम में उनहत्तर बुजुर्ग संक्रमित

Corona News: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक वृद्धाश्रम में कोरोना वायरस का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई. ये सभी लोग वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके थे.

Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक वृद्धाश्रम में टीके की दोनों खुराक ले चुके 69 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इनके अलावा यहां सात अन्य लोग भी संक्रमित हैं. अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जिले के एक वृद्धाश्रम में संक्रमित पाए गए 15 लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी. यहां के सिविल सर्जन डॉक्टर कैलाश पवार ने बताया कि इनमें से चार को आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

‘मातोश्री’ वृद्धाश्रम में टीके की दोनों खुराक लगवा चुके इन वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया है. इनके अलावा यहां काम करनेवाले पांच कर्मी और उनके परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं. इन संक्रमितों में एक डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है.

मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भिवंडी तहसील के सोरगांव ग्राम को कैंटोनमेंट एरिया घोषित कर दिया है. वृद्धाश्रम सोरगांव में स्थित है. डॉक्टर पवार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों में संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ है क्योंकि ये सभी वृद्धाश्रम में एक साथ खाना खाते हैं और उठते-बैठते हैं.

अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 37 पुरुष हैं जबकि बाकी के अन्य महिलाएं शामिल हैं. इनमें से 41 मरीज पहले से गंभीर बीमारियों की चपेट में है. डॉक्टर ने बताया कि 62 मरीजों में से 15 के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है. सभी मरीज निगरानी में हैं और अस्पताल की चिकित्सकीय टीम हर पल उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है.

डॉक्टरों के मुताबिक इन्हें कम से कम 10 दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा और उनकी स्थिति के आधार पर ही छुट्टी दी जाएगी. बता दें कि सोरगांव ग्राम में कुल 343 मकान हैं और इसकी कुल आबादी 1,130 है. कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के नमूने भी लिए जा रहे हैं.

Param Bir Singh के खिलाफ जारी की गई बेलेबल वारंट रद्द, चांदीवाल कमीशन ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget