एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में कम हो रहा है कोरोना का संक्रमण, 41 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल निगेटिव

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर कम हो रहा है.मध्य प्रदेश में 41 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है. मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दो मई तक प्रदेश में 46 हजार 578 लोगों के सैंपल की जांच की गयी. उनमें से 2788 लोगों के सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए.

वहीं 41 हजार 460 लोगों के सैंपल निगेटिव पाये गए. कुछ और आंकड़ों को खंगाले तो पता चलेगा कि प्रदेश में 17 अप्रेल को 1352 लोगों के सैंपल की जांच में 300 पॉजिटिव मरीज मिले थे. मगर 30 अप्रेल को 1910 लोगों के सैंपल में से सिर्फ 66 मरीज ही सामने आये.

इससे लग रहा है कि अब कोरोना की गति धीमी पड़ रही है. प्रदेश के दस हॉटस्पॉट जिलों में अब तक 29 हजार 576 लोगों के सैंपल की जांच हुई. जिसमें से 2788 मरीज पॉजिटिव तो 22 हजार 962 निगेटिव मरीज मिले हैं. अब तक प्रदेश में कोरोना के कारण 151 लोगों की मौत हो चुकी है. इंदौर में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या चिंता का कारण बनी हुई है.

उधर प्रदेश में सरकार ने सैंपल और टेस्ट लेने की गति बढ़ाई है. प्रदेश में अब तक 2668 सर्वे की टीमें हैं जो हॉटस्पॉट में जाकर सर्वे कर रही हैं और जिनकी तबियत गड़बड़ मिल रही है उनका सैंपल ले रही है. प्रदेश में अब तक कोरोना 33 जिलों में फैल गया है. कोरोना को फैलने से बचाने के लिये 664 कंटेनमेंट एरिया बनाये गये हैं जिनमें संक्रमित लोगों को रोका गया है. जिससे संक्रमण की रफतार कम पड़ रही है.

शुक्रवार को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया था कि अब संक्रमण की तेजी कम हुई है. पॉजिटिव लोग कम मिल रहे हैं उन्होंने बताया कि हमने सैंपल लेने की गति बढ़ायी है. एक दिन में हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिये जा रहे हैं और प्रदेश में सैंपल टेस्ट करने की लैब की संख्या बढ़ी है. इसका असर सामने आ रहा है. उनका दावा था कि पिछले दो लॉकडाउन में जनता ने जो सहयोग किया है ये उसका नतीजा है कि पॉजिटिव लोग कम आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

केरल में फंसे 1150 प्रवासी मजदूरों को लेकर ओडिशा पहुंची पहली ट्रेन

हंदवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का टॉप पाकिस्तानी कमांडर ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget