एक्सप्लोरर

हंदवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का टॉप पाकिस्तानी कमांडर ढेर

इस एनकाउंटर में एक कर्नल, एक मेजर और 2 जवान समेत 5 लोग शहीद हुए हैं.पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

नई दिल्ली: हंदवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हैदर को मार गिराया है. आतंकी हैदर पाकिस्तान का रहने वाला है. कल शाम से ही उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एनकाउंटर चल रहा था, अभी सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस एनकाउंटर में एक कर्नल, एक मेजर और 2 जवान समेत 5 लोग शहीद हुए हैं. शहीद होने वालों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है.

बता दें कि छंगमुल्ला इलाके में 5 से 6 आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. 24 तारीख को पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकियों ने घुसपैठ की थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. इन आंतकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये तीसरी मुठभेड़ है. पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंक-रोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों समेत पांच जवानों के शहीद होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए इसे 'बेहद परेशान करने वाला और दर्द भरा' करार दिया. सिंह ने कहा कि जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ लडाई में साहस की मिसाल पेश की और उनकी बहादुरी और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा.

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ''हंदवाड़ा में हमारे जवानों और सुरक्षाकर्मियों की क्षति बेहद परेशान करने वाली और दर्द भरी है. इन्होंने आंतकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाया और देश सेवा में बड़ा बलिदान दिया. हम इनकी बहादुरी और संघर्ष को कभी भुला नहीं पाएंगे.''

सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने यह भी कहा कि भारत वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.

यह भी पढ़ें-

In Pics: कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में सेना की सलामी, देखिए फ्लाई पास्ट की रोमांचक तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget