एक्सप्लोरर

कोरोना इफ़ेक्ट: मुंबई पुलिस ने लगाई पब, डिस्को, डांसबार और डीजे म्यूज़िक पर पाबंदी

मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विनय चौबे ने जानकारी देते हुए कहा कि हमनें मुंबई के तमाम पब, डिस्कोथेकस, डांसबार, लाइव ऑर्कस्ट्रा बार और डीजे म्यूज़िक पर पाबंदी लगा दी है.

मुंबई: मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में आज 64 साल के कोरोना संक्रमित शख़्स की मौत होने के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आई. सरकार ने पुलिस और अन्य विभागों के प्रमुखों की बैठक बुलाकर निर्देश दिए कि किसी भी भी जगह पर भीड़ ना जमा हो. सरकार ने पहले ही मॉल, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल जैसे परिसर बंद रखने के आदेश दिए थे लेकिन इसके बावजूद मुंबई में पब, डिस्कोथेक, बार में लोगों की भीड़ देखी जा रही थी. इसलिए मुंबई पुलिस ने अब इन सबको भी बंद करने की नोटिस दे दी है.

मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विनय चौबे ने जानकारी देते हुए कहा,'' हमनें मुंबई के तमाम पब, डिस्कोथेकस, डांसबार, लाइव ऑर्कस्ट्रा बार और डीजे म्यूज़िक पर पाबंदी लगा दी. नोटिस भेजकर इन सभी जगहों पर सूचना भी दी गई है.''

वहीं कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कुछ ज़िलों में सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना, थूकने पर पाबंदी लगाने के साथ साथ तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट भी बेचने पर पाबंदी लगा दी गई. उस्मानाबाद की ज़िला अधिकारी दिपा मुधोल-मुंडे ने नोटिस जारी कर पुरे ज़िला में तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए.

वहीं राज्य सरकार ने राज्य के सभी पर्यटन स्थल बंद कर दिए है. कुछ विदेशी सैलानियों के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद सरकार ने राज्य के सभी पर्यटन स्थल अगली सूचना आने तक बंद किए है. पर्यटन मंत्री अदिति तटकरे ने बताया, '' स्थिति बेहद गंभीर है. प्राइवेट दफ़्तर में वर्क फ़्रोम होम के आदेश के बाद लोग छुट्टी मनाने बाहर जा सकते हैं. इसी वजह से हमने सभी पर्यटन स्थल बंद कर दिए है. ''

मुंबई में जुहू चौपाटी जैसे बीच और संजय गांधी नेशनल पार्क भी बंद किए गए है. साथ ही फ़िल्मी सीटी को भी लॉक किया गया है. सरकार अगले दो दिन तक स्थित पर नज़र बनाकर रखेगी अगर वायरस का संक्रमण बढ़ा तो सरकार सरकारी दफ़्तरों को बंद करने के साथ साथ पब्लिक ट्रान्सपोर्ट जैसे लोकल ट्रेन, बस, मेट्रो बेद करने पर भी विचार करेगी.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा,''हम अभी अत्यावश्यक सेवाओं को बंद नहीं कर रहे. लेकिन अगर स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो हमें ऐसा करने पर विचार करना होगा.'' वहीं रेलवे स्थानकों पर भी हवाई अड्डों की यात्रियों को चेक करने की सुविधा उपलब्ध करने को लेकर राज्य सरकार ने रेल मंत्रालय से मांग की. राज्य ने सरकार रेलवे बोर्ड से इस बारे में गुज़ारीश करने की जानकारी राज्य सरकार ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget