एक्सप्लोरर

Corona Crisis: कोरोना से अप्रैल में सबसे ज्यादा मौत, 49 हजार संक्रमितों ने गंवाई जान

देशभर में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पास तक पहुंच गया है. इनमें 2 लाख 11 हजार 853 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. सबसे ज्यादा मौत अप्रैल 2021 में हुई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे भारत में तबाही मचा रखी है. केवल अप्रैल में ही यहां 48 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की जान चली गई. ये वायरस हर दिन पैतींस सौ से ज्यादा लोगों की जान ले रहा है. अबतक देशभर में सालभर के भीतर 2 लाख 11 हजार नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं. यानी कि कुल मौतों में से 23 फीसदी लोगों की जान सिर्फ अप्रैल 2021 में ही गई है. अभी भी कोरोना का तांडव जारी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक देशभर में कुल 48,926 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. 31 मार्च 2021 की रात तक देश में एक लाख 62 हजार 927 संक्रमितों की जान गई थी. 30 अप्रैल की रात ये आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 11 हजार 853 हो गया. यानी कि अप्रैल में ही सिर्फ करीब 50 हजार लोगों की जान चली गई. जबकि इससे पहले मार्च में 5,876 मरीजों की जान गई थी.

देश में पहली बार 1 दिन में 4 लाख से अधिक कोरोना पॉजिटिव
बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. यह पहली बार है जब 1 दिन के अंदर 4 लाख से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में जहां 4 लाख से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 

देश में अबतक कुल एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है. 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ के पार और 19 अप्रैल को 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे.

दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना हुआ बेकाबू
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में 375 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब तक कोरोना से 16,147 मरीजों की मौत हो चुकी है. कुल 11,49,333 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. दिल्ली में एक दिन में 20 अप्रैल को सबसे अधिक 28395 लोग संक्रमित हुए थे.

वहीं महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां बीते 24 घंटे में कोविड के 62,919 मामले सामने आए. एक दिन में कोरोना से 828 लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामले गुरुवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई. 

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget