एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में फिर बढ़े कोरोना केस, 84 दिन के बाद एक दिन में 4 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

Corona Virus In India: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है.

Corona Cases In India: देश में कोरोना (Corona) के मामले अब बढ़ने लगे हैं. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोरोना (Corona Virus) से अब तक संक्रमित (Infected) हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 4041 नए मामले सामने आए हैं और 2363 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. वहीं एक्टिव केस (Active Case) की बात करें तो 21,177 लोग अभी भी संक्रमित हैं, जिनका इलाज जारी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,041 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,651 पर पहुंच गई. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है.

पिछले दिनों में केस बढ़ना शुरू हुआ

  • 31 मई को 2,338 नए केस रिपोर्ट हुए, एक्टिव 17,883 थे और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.64% था.
  • 1 जून बुधवार को 2,745 नए मामले रिपोर्ट हुए, 18,386 एक्टिव केस थे और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60% थी.
  •  2 जून गुरुवार को 3,712 नए मामले सामने आए थे, 19,509 एक्टिव केस और 0.84% पॉजिटिविटी रेट था.
  • जबकि आज 3 जून को 4,041 नए मामले सामने आए है, एक्टिव केस 21,177 है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.95% है.  

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों (Effected) की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण (Infection) के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Lucknow Corona Update: लखनऊ में 3 महीने के बाद कोरोना मामले 30 के पार, जानें राज्य में कितने हैं एक्टिव केस?

ये भी पढ़ें: Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में अनिवार्य हो सकता है फेस मास्क, डिप्टी सीएम अजित पवार ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget