एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, आज मिले 300 से ज्यादा नए मरीज

Mumbai Corona Update: मुंबई में धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 300 के आंकड़े को पार कर गई.

Mumbai Corona News: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से 200 से अधिक कोरोना (Coronavirus) के मामले दर्ज हो रहे हैं. आज कोरोना के 352 नए मामले दर्ज हुए हैं वहीं 15 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कल लोगों से अपील भी की है कि वह मास्क पहनना शुरू कर दें. हालांकि मास्क आज भी अनिवार्य नहीं है. वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण की रफ्तार भी मुंबई (Mumbai) में धीमी होती जा रही है जहां 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण केवल 60% के करीब ही हुआ है. वहीं दूसरा डोज 50% के करीब लगा है. 

अंधेरी स्तिथ सेवन हिल्स अस्पताल में तीसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा मरीज दर्ज हुए थे और पिछले कुछ दिनों से यहां मरीजों की संख्या फिर बढ़ती नजर आ रही है. एडिशनल डीन डॉक्टर स्मिता चौहान ने एबीपी न्यूज को बताया के पिछले एक हफ्ते से मामले बढ़ रहे हैं. कल 8 मरीजों को भर्ती कराया गया है हालांकि एक भी मरीज ICU में या ऑक्सीजन पर नहीं हैं. अस्पताल में 1850 बैड की सुविधा तैयार है, अगर मामले और बढ़ जाते हैं तो अस्पताल पूरी तरह से तैयार है. 

टीकाकरण की प्रक्रिया में सबसे पीछे महाराष्ट्र 

वहीं महाराष्ट्र टीकाकरण की प्रक्रिया में सबसे पीछे चल रहा है. इसके पीछे का कारण मुंबई में हो रहे टीकाकरण को माना जा रहा हैं. मुंबई में 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है. पहला डोज लेने वालों की संख्या करीब 60% है, वहीं दूसरा डोज लेने वालों संख्या केवल 50% के करीब है. 

बच्चे भी कर रहे वैक्सीन लगवाने की अपील

सेवन हिल्स असपताल में टीकाकरण के लिए आई 16 साल की किमाया पतंगे ने बताया कि वह आज दूसरा डोज लेने आई थी. किमाया का कहना है कि टीकाकरण हम सब के लिए काफी जरूरी है. जो लोग वैक्सीन नहीं ले रहे हैं वह गलत कर रहे हैं. वहीं 14 साल का संजीव प्रसाद नामक बच्चा अकेले अपना दूसरा डोज लेने अस्पताल में पहुंचा था.  

आने वाले कुछ दिनों में बढ़ सकते हैं मामले 

वहीं महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स (Covid Task Force) के सदस्य राहुल पंडित ने एबीपी न्यूज को बताया के आने वाले कुछ दिनों में मामले बढ़ सकते हैं. हालांकि मरीजों में ज्यादा लक्षण नहीं देखे गए हैं. अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या ये मामले नए वेरिएंट की वजह से बढ़ रहे हैं. बता दें कि, मुंबई महानगर पालिका ने 10 में से 3 कोविड सेंटर (Mumbai Covid Centre) बंद कर दिए हैं. फिलहाल केवल 2 सेंटर चल रहे हैं और 5 नॉन ऑपरेशनल हैं. जरूरत पढ़ने पर कोविड केंद्रों को शुरू किया जायेगा. वहीं टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए मुंबई की प्रसिद्ध जगहों पर टीकाकरण (Mumbai Corona Vaccination) के कैंप लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

Cruise Drugs Case: आर्यन खान मामले में NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच में थी 'गंभीर अनियमितता' एजेंसी ने खुद किया खुलासा 

Bengali Actress Suicide: दो हफ्ते में तीन बंगाली अभिनेत्रियों ने एक ही तरह से की आत्महत्या, क्या तीनों की मौत के बीच है कोई लिंक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget