एक्सप्लोरर

Covid 19 Updates: दिल्ली और मुंबई में कल के मुकाबले कोरोना मामलों में कमी, पाबंदियों में दी गई ढील

Corona Cases In Mumbai: आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के 5008 मामले दर्ज किए गए हैं और 12 मरीजों की मौत हुई है.

Corona Cases In Delhi: कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित रहे दिल्ली और मुंबई में मामले घटने लगे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड 19 के 10756 नए मामलों की पुष्टि हुई है और महामारी से 38 और मरीजों की मौत हो गई. वहीं संक्रमण दर 18.04 फीसदी रही. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 24 घंटे में 17494 मरीज संक्रमण से उबरे हैं.  

वहीं मुंबई में कोविड 19 के 5008 मामले दर्ज किए गए और 12 मरीजों की मौत हो गई. इतने ही समय में 12913 लोग संक्रमण से उबरे हैं और इस समय 14178 एक्टिव मरीज हैं. शहर में 50032 नमूनों की जांच की गई. मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5708 नए मामले आए थे. बुधवार को महानगर में कोविड-19 के 6032 केस की पुष्टि हुई थी.

वहीं इससे पहले मंगलवार को 6149 और सोमवार को 5956 मामले आए थे. कोरोना की मौजूदा लहर में सबसे अधिक केस सात जनवरी को 20971 आए थे. वहीं दूसरी लहर में पिछले साल तीन अप्रैल को सबसे अधिक 11 हजार 573 मामलों की पुष्टि हुई थी.

दिल्ली में गुरुवार को 13 हजार 785 केस की पुष्टि हुई थी. शहर में 13 जनवरी को 28867 मामले आए थे, जो महामारी शुरू होने के बाद से अबतक एक दिन में संक्रमण के आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या थी. इस दिन 98832 नमूनों की जांच की गई थी. 

पाबंदियों में ढील
कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दे दी. हालांकि डीडीएमए ने वीकेंड कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंधों को बनाए रखा, जिसमें शहर के बाजारों में दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन नियम भी शामिल है.

Covid 19 Updates: दिल्ली और मुंबई में कल के मुकाबले कोरोना मामलों में कमी, पाबंदियों में दी गई ढील

इससे पहले दिन में, दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस स्थिति को देखते हुए सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने और दुकानें खोलने के लिए सम-विषम योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया कि स्थिति बेहतर होने तक प्रतिबंधों पर यथास्थिति बनाए रखी जाए.

वहीं महाराष्ट्र में गुरुवार को स्कूल खोलने का फैसला लिया गया. महाराष्ट्र की मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 24 जनवरी से राज्य में कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू की जा सकती हैं.

Co-WIN Registration: अब एक मोबाइल नंबर से चार नहीं इतने लोगों का होगा रजिस्ट्रेशन, रेज़ अ इश्यू यूटिलिटी सुविधा भी शुरू

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget