एक्सप्लोरर

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, जानें वेंटिलेटर वाले ICU बेड्स की स्थिति

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर 31 मार्च को आदेश जारी कर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये थे. जिसके बाद दिल्ली के 33 बड़े प्राइवेट अस्पतालों में कुल 230 ICU बेड्स और 842 सामान्य कोविड बेड्स की संख्या बढ़ाई गई थी.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना के तेज़ी बढ़ते आंकड़ों के साथ अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज़ों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है. खासकर वेंटिलेटर वाले ICU बेड्स पर भर्ती मरीज़ों की संख्या बढ़ी है. दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल लोकनायक अस्पताल में कोविड मरीज़ों के लिये सिर्फ 1 वेंटिलेटर युक्त ICU बेड खाली है. लोकनायक अस्पताल में कुल 50 वेंटिलेटर बेड हैं जिनमें से 49 पर मरीज़ भर्ती हैं. दिल्ली सरकार के कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक दिल्ली के अस्पतालों में 58.71% वेंटिलेटर युक्त ICU बेड फुल हो गये हैं, जबकि 30 मार्च सुबह 11 बजे तक 32% वेंटिलेटर वाले ICU बेड पर मरीज़ भर्ती थे. साथ ही, 48% सामान्य कोविड बेड पर मरीज़ भर्ती हैं.

दिल्ली कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक दिल्ली सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अभी वेंटीलेटर वाले ICU बेड्स की कुल संख्या 794 है. इनमें से 465 बेड्स पर मरीज़ भर्ती हैं और 329 बेड खाली हैं. जबकि बिना वेंटीलेटर वाले ICU बेड्स की कुल संख्या 1,320 है. इनमें से 645 बेड पर मरीज़ भर्ती हैं और 675 बेड खाली हैं. वहीं, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कुल मिलाकर 6,203 कोरोना बेड उपलब्ध हैं. इनमें से 3,027 बेड पर मरीज़ भर्ती हैं जबकि 3,176 बेड खाली हैं.

दिल्ली कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक ऐसे अस्पताल जिनमे 'वेंटिलेटर वाले ICU बेड्स' की संख्या शून्य है-

• सर गंगाराम हॉस्पिटल (प्राइवेट) - कुल बेड 42, उपलब्ध 0 • श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 15, उपलब्ध 9 • मनीपाल हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 10, उपलब्ध 0 • होली फैमिली अस्पताल, ओखला (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0 • बीएलके हॉस्पिटल, पूसा रोड (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0 • जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल (प्राइवेट)- कुल बेड 6, उपलब्ध 0 • फोर्टिस, ओखला(प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0 • फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0 • मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0 • वेंकेटेश्वर अस्पताल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0 • स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंतकुंज (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0 • महाराजा अग्रसेन, पंजाबी बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0 • सरोज सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0 • श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, पश्चिम विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0 • फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुंज (प्राइवेट)- कुल बेड 3, उपलब्ध 0 • आयुष्मान हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0 • कालरा हॉस्पिटल, कीर्ति नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0 • महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0 • मेट्रो हॉस्पिटल, प्रीत विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0 • नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट, ईस्ट ऑफ कैलाश (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0 • प्राइमस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चाणक्यपुरी (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0 • महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, नरेला (प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0 • मूलचंद हॉस्पिटल, लाजपत नगर(प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0 • नवजीवन हॉस्पिटल, पीतमपुरा (प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0 • सेंटम हॉस्पिटल, प्रशांत विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0

दिल्ली कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक ऐसे अस्पताल जिनमे 'बिना वेंटिलेटर वाले ICU बेड्स' की संख्या शून्य है-

• बाबा अंबेडकर अस्पताल (दिल्ली सरकार)- कुल बेड 9, उपलब्ध 0 • बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, पश्चिम विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 35, उपलब्ध 0 • अपोलो, सरिता विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 24, उपलब्ध 0 • अग्रसेन हॉस्पिटल, पंजाबी बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 31, उपलब्ध 0 • मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 23, उपलब्ध 0 • जयपुर गोल्डन अस्पताल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 26, उपलब्ध 0 • वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 23, उपलब्ध 0 • फोर्टिस हॉस्पिटल, ओखला (प्राइवेट)- कुल बेड 23, उपलब्ध 0 • नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट, ईस्ट ऑफ कैलाश (प्राइवेट)- कुल बेड 21, उपलब्ध 0 • होली फैमिली हॉस्पिटल, ओखला (प्राइवेट)- कुल बेड 16, उपलब्ध 0 • श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 16, उपलब्ध 0 • फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 15, उपलब्ध 0 • गोयल हॉस्पिटल, कृष्णा नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 15, उपलब्ध 0 • कालरा हॉस्पिटल, कीर्ति नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 13, उपलब्ध 0 • मनीपाल हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 12, उपलब्ध 0 • आकाश हेल्थकेयर, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 11, उपलब्ध 0 • एमजीएस हॉस्पिटल, पंजाबी बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 10, उपलब्ध 0 • मेट्रो हॉस्पिटल, प्रीत विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 9, उपलब्ध 0 • सर गंगाराम हॉस्पिटल, राजेन्द्र नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 9, उपलब्ध 0 • आयुष्मान हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0 • बत्रा हॉस्पिटल (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0 • फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंतकुंज (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0 • मलिक रेडिक्स हॉस्पिटल (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0 • मेट्रो हॉस्पिटल, लाजपतनगर (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0 • धर्मशिला नारायण हॉस्पिटल, वसुंधरा एन्क्लेव (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0 • प्राइमस सुपर स्पेशलिटी, चाणक्यपुरी (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0 • संत परमानंद हॉस्पिटल, सिविल लाइंस (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0 • पार्क हॉस्पिटल, मीरा बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 6, उपलब्ध 0 • माता चानन देवी, जनकपुरी (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0 • मूलचंद हॉस्पिटल, लाजपत नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध • तीरथ राम हॉस्पिटल, सिविल लाइंस (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0 • महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, नरेला (प्राइवेट)- कुल बेड 3, उपलब्ध 0 • विकास हॉस्पिटल, नजफगढ़ (प्राइवेट)- कुल बेड 3, उपलब्ध 0 • महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0

अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला- दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 24 घंटे लगेगा कोरोना का टीका

अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद अब ये नेता संभालेंगे महाराष्ट्र के अगले गृहमंत्री का पदभार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget