एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने COP33 भारत में होस्ट करने के लिए रखा प्रस्ताव, कहा- वन अर्थ, वन फैमली, वन फ्यूचर पर हमारा जोर

COP28 Summit In Dubai: COP28 सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस मंच से COP33 को भारत में होस्ट करने का प्रस्ताव रखता हूं. वन अर्थ, वन फैमली, वन फ्यूचर पर हमारा जोर है.

COP33 in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन भारत में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि आज मैं इस मंच से COP 33 को 2028 में भारत में होस्ट करने का प्रस्ताव रखता हूं.

दुबई में COP 28 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''भारत ने इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर दुनिया के सामने विकास का एक मॉडल पेश किया है.''

उन्होंने कहा, "सबसे पहले, मैं जलवायु जस्टिस, जलवायु फाइनेंस और ग्रीन क्रेडिट जैसे मुद्दों पर आपके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं." इस दौरान पीएम ने कहा वन अर्थ, वन फैमली, वन फ्यूचर को लेकर सभी की भागीदारी जरूरी है.

'कार्बन उत्सर्जन भारत योगदान 4 प्रतिशत से कम'
उन्होंने कहा कि आज भारत ने दुनिया के सामने इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन का एक शानदार उदाहरण पेश किया है. भारत में दुनिया की 17% आबादी रहती है, इसके बावजूद वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में इसका योगदान 4 प्रतिशत से कम है. भारत दुनिया की उन कुछ अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो एनडीसी टारगेट्स को पूरा करने की राह पर है.

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत का लक्ष्य 2030 तक उत्सर्जन में 45 फीसदी की कमी लाना है. हमने नॉन-फॉसिल फ्यूल की हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है. हम 2070 तक नेट जीरो के अपने लक्ष्य की ओर भी आगे बढ़ते रहेंगे."

'इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का लगातार विकास करें'
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि एनर्जी ट्रांजेक्शन हो, लेकिन इसके लिए हमें इनोवेटिव होना होगा. हमें यह भी संकल्प लेना होगा कि इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का लगातार विकास करें और अपने हितों से ऊपर उठ कर दूसरे देशों को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करें.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार (30 नवंबर) रात संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे. जहां भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी और अबकी बार मोदी सरकार के नारे भी लगाए. 

यह भी पढ़ें- नेशनल मेडिकल कमीशन के लोगो में इंडिया की जगह भारत, हिंदू देवता की लगाई कलर फोटो, खड़ा हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में अमित शाह की महा पदयात्रा, SIR पर देंगे जवाब, जानें BJP का प्लान
हैदराबाद में अमित शाह की महा पदयात्रा, SIR पर देंगे जवाब, जानें BJP का प्लान
Explained: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु का खतरा, कितना तैयार है भारत का आपदा तंत्र?
Explained: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु का खतरा, कितना तैयार है भारत का आपदा तंत्र?
चक्रवाती तूफान से इस राज्य का मौसम खराब, भीषण बारिश का अलर्ट, 100 KMPH की हवाएं चलेंगी
चक्रवाती तूफान से इस राज्य का मौसम खराब, भीषण बारिश का अलर्ट, 100 KMPH की हवाएं चलेंगी
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget