एक्सप्लोरर

AAP में 'मुसीबत' टली नहीं, विश्वास गुट के विधायकों पर निशाना !

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर की कलह अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही है. अंदर-अंदर अलगाव की चिंगारी सुलग रही है. सूत्रों के जरिए जो खबरें छन कर बाहर आ रही हैं वह यही इशारा कर रही हैं कि खतरा अभी टला नहीं है. कुमार विश्वास भले ही अपनी 'लड़ाई' में 'जीत' गए हों, लेकिन अभी पार्टी में उनके नाम पर रस्साकशी जारी ही है.

कार्रवाई कर केजरीवाल ने कुमार विश्वास को तो मना लिया

अमानतुल्लाह पर कार्रवाई कर केजरीवाल ने कुमार विश्वास को तो मना लिया, लेकिन लगता है कि विश्वास गुट के विधायक केजरीवाल के निशाने पर आ गए हैं. ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि 4 मई को गठित हुई विधानसभा की विभिन्न कमिटियों में विश्वास गुट के विधायकों की छुट्टी कर दी गई है.

अमानतुल्लाह खान को आधा दर्जन कमिटियों में जगह दी गई है

जबकि विवाद के बावजूद अमानतुल्लाह खान को आधा दर्जन कमिटियों में जगह दी गई है. एक में उन्हें चेयरमैन के पद पर भी बरकरार रखा गया है. ABP न्यूज के पास नई कमिटियों की पूरी लिस्ट है. जिन विधायकों पर गाज गिरी है उनमें अलका लांबा, सोमनाथ भारती, भावना गौड़, आदर्श शास्त्री, मनोज कुमार कुमार शामिल हैं.

एक छोड़ कर ज्यादातर कमिटी से निकाल दिया गया है

इन्हें एक छोड़ कर ज्यादातर कमिटी से निकाल दिया गया है. इन विधायकों में सोमनाथ भारती, राजेश ऋषि , आदर्श शास्त्री ने कुमार विश्वास को आप संयोजक बनाने की मांग की थी. वहीं अन्य विधायकों ने विश्वास को बीजेपी का एजेंट बताने वाले विधायक अमानतुल्लाह खान पर कार्रवाई की मांग उठाई थी.

कमिटियों में सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत करते हैं

हालांकि, विधानसभा की कमिटियों में सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत करते हैं. लेकिन "विश्वास संकट" के तुरंत बाद बनी कमिटियों में जिस तरह विश्वास के साथ खड़े होने वाले विधायकों को बाहर रखा गया उससे सवाल उठता है कि क्या विश्वास गुट के विधायकों को निशाने पर लिया गया है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार
‘एक कचौड़ी, दो समोसा...’, यूपी चुनाव को लेकर सियासी गलियों में गूंज रहा ये नारा
‘एक कचौड़ी, दो समोसा...’, यूपी चुनाव को लेकर सियासी गलियों में गूंज रहा ये नारा

वीडियोज

CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget