एक्सप्लोरर

'370 किलोमीटर नीचे जमीन में दफन', आर्टिकल 370 पर विधानसभा में हुआ बवाल तो बोले मुख्तार अब्बास नकवी

Jammu Kashmir Article 370: बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आर्टिकल 370 और 35A की वापसी को लेकर विपक्षी दलों के प्रस्ताव को 'कुतर्कों का तमाशा' करार दिया और कहा कि कश्मीर अब विकास की राह पर है.

Article 370 Controversy: जम्मू कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 और 35A की वापसी को लेकर हाल ही में हुए हंगामे ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है. विधानसभा सत्र में इन अनुच्छेदों को फिर से लागू करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसके बाद बीजेपी एक बार फिर आक्रामक रूप में सामने आई है. ऐसे में पार्टी के नेताओं ने इसे देश और संविधान का अपमान करार देते हुए इसके खिलाफ सख्त टिप्पणी की है.

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इस प्रस्ताव को कुतर्कों का तमाशा बताया है. उन्होंने कहा कि संविधान में संसद और विधानसभा के अधिकार स्पष्ट रूप से तय हैं और ऐसे प्रस्तावों का कोई कानूनी आधार नहीं है. नकवी ने नेशनल कांफ्रेंस (NC) और पीडीपी (PDP) पर हमला करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A की वापसी की बात अब सिर्फ एक पुरानी और खोखली बहस बनकर रह गई है. उनका कहना था कि ये लोग सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे प्रस्ताव उठा रहे हैं.

‘370 और 35A अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं’

नकवी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A का प्रावधान अब "370 किलोमीटर नीचे दफन" हो चुका है और यह अब कभी वापसी नहीं कर सकता. बीजेपी का यह कहना था कि जम्मू कश्मीर में जो बदलाव आया है वह सिर्फ केंद्र सरकार के फैसले का परिणाम है. बीजेपी के मुताबिक इन अनुच्छेदों का खात्मा जम्मू कश्मीर के लिए एक नए दौर की शुरुआत है. जिसके कारण क्षेत्र में विकास और शांति का माहौल बना है.

जम्मू कश्मीर में मतदान का प्रतिशत पहले से कई गुणा बढ़ा 
नकवी ने कश्मीर में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जहां जम्मू कश्मीर में मतदान का प्रतिशत सिर्फ 10% था. अब वह बढ़कर 60% तक पहुंच चुका है. ये आंकड़े ये दर्शाता है कि कश्मीर की जनता केंद्र सरकार के फैसले के साथ है और अब वहां विकास की नई राह खुल चुकी है. नकवी ने यह भी कहा कि अब कश्मीर में शांति और विकास का माहौल है जो आर्टिकल 370 के रहते संभव नहीं था. 

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, हाथापाई, फाड़े गए पोस्टर

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget