एक्सप्लोरर

आर्टिकल 370 पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, हाथापाई, फाड़े गए पोस्टर

Jammu Kashmir Assembly Ruckus Video: लंगेट विधानसभा सीट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख  सदन में आर्टिकल 370 को हटाने से जुड़ा बैनर दिखाने लगे. इसे देखकर BJP विधायक भड़क गए और उसे फाड़ने दौड़े.

Jammu Kashmir Assembly Latest News: जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार (7 नवंबर 2024) को काफी हंगामा हुआ. आर्टिकल 370 पर हाथापाई की भी नौबत आ गई. इस दौरान पोस्टर भी फाड़े गए. हंगामे पर सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि, सुबह 10:20 बजे एक बार फिर से सदन की कार्यवाही शुरू की गई, लेकिन भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा जिसे देखकर स्पीकर ने सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया.

लांगेट के विधायक शेख खुर्शीद सदन में एक पोस्टर लेकर पहुंच गए थे, जिसमें आर्टिकल 370 की बहाली की मांग की गई थी. इस पोस्टर को देखकर बीजेपी के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया. इस दौरान हाथापाई की नौबत आ गई. बीजेपी विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया. इसके बाद बीजेपी एमएलए ने जमकर हंगामा किया.

बीजेपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी के नेता रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 अब इतिहास बन गया है. उमर अब्दुल्ला सरकार पाकिस्तान का हौंसला बढ़ा रही है. 370 ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद और पाकिस्तान की मानसिकता को जन्म दिया. ऐसे में 370 के प्रस्ताव को गैर संवैधानिक तरीके से विधानसभा में लाकर चोरों की तरह छिपकर जल्दबाजी में पेश करना दिखाता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोबारा जम्मू कश्मीर में हालात खराब करना चाहती है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने भारत माता की पीठ पर खंजर घोंपा है. 

पोस्टर देखकर भड़के बीजेपी विधायक

आर्टिकल 370 को हटाने को लेकर सरकार की तरफ से पास बिल से गुस्साई भीड़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी. इसी दौरान लंगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख  सदन में आर्टिकल 370 को हटाने से जुड़ा बैनर दिखाने लगे. इसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. बैनर दिखाए जाने का बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील  शर्मा ने विरोध किया. हंगामा बढ़ने पर बीच बचाव के लिए मार्शल को आना पड़ा. इसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई. बता दें कि खुर्शीद अहमद शेख बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई हैं.

ये भी पढ़ें

मिशिगन के मुसलमानों का हैरिस से हुआ मोहभंग, मिडिल ईस्ट में मची हिंसा बनी कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget