एक्सप्लोरर

Constitution Day: कांग्रेस सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह में नहीं होगी शामिल, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

Constitution Day: संसद सत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर गुरुवार को बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी ने संविधान दिवस कार्यक्रम के बहिष्कार का फैसला लिया.

Constitution Day: 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में उठाने वाले मुद्दों और मोदी सरकार को घेरने की रणनीति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोक सभा और राज्य सभा के वरिष्ठ सांसदों के साथ बैठक की. बैठक में कांग्रेस ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को होने वाले संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया. कुछ अन्य दल भी इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर सकते हैं.

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को ‘संविधान दिवस’ पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे. कांग्रेस का आरोप है की मोदी सरकार ही संवैधानिक संस्थाओं समेत लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, लिहाज़ा वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

सोनिया गांधी के घर पर हुई बैठक में कांग्रेस ने तय किया कि संसद सत्र के दौरान पार्टी दोनों सदनों में पहले ही दिन तीनों कृषी कानूनों को रद्द करने का दबाव बनाएगी. साथ ही MSP की गारंटी के लिए नए कानून की मांग की जाएगी. यही नहीं कांग्रेस इस सत्र में लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप चलाने के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की भी मांग करेगी.

कांग्रेस संसद में मोदी सरकार को पेट्रोल और डीज़ल के दामों पर भी घेरेगी और साथ ही कोविड से जान गवां चुके सभी मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की मांग उठाएगी. सोनिया गांधी के घर हुई बैठक में राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, आनंद शर्मा, ए के एंटनी, मनिक्कम टैगोर, के एस सुरेश, जयराम रमेश, गौरव गोगोई और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए.

गौरतलब है कि ममता बनर्जी के एक के बाद एक कांग्रेसी नेताओं को तृणमूल में शामिल कराकर कांग्रेस को चोट पहुंचाने के बावजूद कांग्रेस ने तय किया है कि संसद के अंदर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस से भी संपर्क साधेगी. हालांकि ममता बनर्जी के तेवर से लगता नहीं कि तृणमूल कांग्रेस इस बार संसद में कांग्रेस के साथ दिखना चाहेगी. इस बात की गुंजाइश ज्यादा है कि तृणमूल कांग्रेस संसद में विपक्ष का अपना अलग ही खेमे तैयार करने की कोशिश करे.

Meghalaya Politics : कांग्रेस छोड़ TMC में शामिल हुए MLA का दावा, प्रशांत किशोर ने तृणमूल में शामिल होने के लिए मनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget