एक्सप्लोरर

नोटबंदी पर दखल देने से SC का इंकार, अब सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ करेगी सुनवाई

नई दिल्ली: नोटबंदी पर देश भर में दर्ज मुकदमों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट से कहा है कि इस मसले पर दर्ज नए मुकदमों की सुनवाई न करें. अब तक दर्ज मामलों को अपने पास ट्रांसफर करने की केंद्र की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. आज सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी पर कोई भी अंतरिम आदेश जारी करने से मना कर दिया. कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 9 बड़े सवाल तय करते हुए इसे 5 जजों की संविधान पीठ के पास भेज दिया. सुप्रीम कोर्ट ने ज़िला सहकारी बैंकों को लेन-देन करने की इजाज़त देने से मना कर दिया है. कोर्ट ने सरकार की इस दलील को माना कि सहकारी बैंकों के पास खाताधारकों की पूरी जानकारी नहीं है. अगर ज़िला सहकारी बैंकों को पैसे जमा करने की इजाज़त दी गयी तो बड़े लोगों का काला धन जमा होने लगेगा. सुप्रीम कोर्ट ने हर हफ्ते 24 हज़ार रुपये निकालने की सीमा में बदलाव या उसे सख्ती से लागू करने का निर्देश देने से मना कर दिया है. कोर्ट ने अस्पताल, मेडिकल स्टोर वगैरह में पुराने नोट लिए जाने की मियाद बढ़ाने से भी इंकार किया है. कोर्ट ने माना है कि सरकार लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है. उन्हें दूर करने के लिए पूरी ज़िम्मेदारी से काम किया जा रहा है. मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जो 9 सवाल तय किए हैं. उनमें से कुछ सवाल हैं :- * क्या 8 नवंबर का नोटिफिकेशन कानूनन सही था * नोट निकालने और बदलने पर रोक-टोक क्या लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है * क्या मौद्रिक नीति (fiscal policy) से जुड़े मामलों पर कोर्ट में सुनवाई हो सकती है सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश को केंद्र सरकार के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. कोर्ट ने न सिर्फ कोई भी अंतरिम आदेश देने से मना कर दिया, बल्कि आज के आदेश से ये साफ हो गया है कि मामले की सुनवाई अब सिर्फ बड़े संवैधानिक सवालों पर ही होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget