एक्सप्लोरर

गहलोत या पायलट: राजस्थान में सीएम कौन, आज मिलेगा सबसे बड़े सवाल का जवाब

करारी हार के बाद वसुंधरा राजे ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और कांग्रेस को जीत की बधाई दी. वसुंधऱा ने हार की वजह पर सिर्फ इतना ही कहा अभी डन, बाकी का कभी बाद में.

नई दिल्ली: राजस्थान में एक बार फिर सत्ता बदल गई है. कांग्रेस गठबंधन की 100 सीट पर जीत के बाद हर किसी के जेहन में सवाल यही है कि कौन बनेगा राजस्थान का सीएम? सचिन पायलट और अशोक गहलोत के नाम की चर्चा चुनावी प्रचार के वक्त से ही तेज है. कल मतगणना के वक्त ही दोनों नेताओं के समर्थकों ने अपने अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी की

आज सुबह 11 बजे जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेंगे. मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे. राजस्थान कांग्रेस के नेता आज शाम 7 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर सकते है.

राजस्थान में कांग्रेस जश्न में डूबी है. करारी हार के बाद वसुंधरा राजे ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और कांग्रेस को जीत की बधाई दी. वसुंधऱा ने हार की वजह पर सिर्फ इतना ही कहा अभी डन, बाकी का कभी बाद में.

राजस्थान की 199 सीट में कांग्रेस गठबंधन को 100 और बीजेपी को 73 सीट मिली, अन्य के खाते में 26 सीट गईं. तमाम ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल में भी राजस्थान में बीजेपी की हार की भविष्यवाणी की गई थी. कहा जा रहा है कि जनता वसुंधऱा के काम से नाराज थी और यही नाराजगी बीजेपी पर भारी पड़ी.

तीन राज्यों हार पर बीजेपी का 'दर्द' तीन राज्यों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, इसपर पार्टी का दर्द भी खूब छलक रहा है. 2019 चुनाव से चंद महीने पहले ही हिंदी पट्टी के 3 राज्यों में हार के बाद बीजेपी सकते में है. नेता अब कह रहे हैं कि हार का मतलब ये नहीं कि मोदी का जादू 2019 में नहीं चलेगा.

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, ''हमारे लिए ये रुक कर मंथन का वक्त है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हमारी पार्टी की सरकारों ने 15 साल बढ़िया काम किया.छत्तीसगढ़ में हार का फर्क हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा निकला. यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि ये हार राज्यों के चुनाव की हार थी 2019 में देश मोदी जी के साथ खड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget