एक्सप्लोरर

CWC Meeting: गुलाम नबी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव पर होगी चर्चा

Congress Working Committee: कांग्रेस कार्य समिति की आज अहम बैठक होनी है जिसमें पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी.

Congress Working Committee: कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) की आज अहम बैठक होनी है. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष (Party President) के चुनाव से जुड़े कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालेंगे या नहीं इस पर भी चर्चा की जाएगी. वहीं, गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफे के बाद इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण तौर पर देखा जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम को स्वीकृति देने के साथ ही सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया जा सकता है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है. उन्होंने कहा, पार्टी का ध्यान इस वक्त ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) पर केंद्रित है और कुछ राज्य इकाइयां जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाई हैं.

बता दें, पिछले साल हुई सीडब्ल्यूसी ने जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी उसके मुताबिक अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी. सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल फैसला किया था कि ब्लॉक कमेटियों के लिए 16 अप्रैल से 31 मई तक चुनाव होंगे जबकि जिला कमेटियों के अध्यक्षों के चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच कराए जाएंगे. 

सोनिया, राहुल, प्रियंक ऑनलाइन बैठक में होंगे शामिल

बता दें, सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब सोनिया चिकित्सा जांच के लिए विदेश में हैं. उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा भी गए हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि ये तीनों शीर्ष नेता सीडब्ल्यूसी की ऑनलाइन बैठक में भाग लेंगे.

अक्टूबर तक मिल जाएगा पार्टी अध्यक्ष

सूत्रों ने कहा कि प्रक्रिया में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है हालांकि अक्टूबर में पार्टी को अध्यक्ष मिल जाने की उम्मीद है. बता दें, कांग्रेस इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारी में जुटी है. ये यात्रा पांच महीने की होगी जिसमें कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. ये यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. 

यह भी पढ़ें.

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट मर्डर मिस्ट्री का सबसे बड़ा राजदार बना सुधीर सांगवान, जानिए उसके बारे में सबकुछ

Sonali Phogat Case: 'CBI को सौंपा जाए मामला', सीएम खट्टर को लिखित अर्जी देने गया सोनाली फोगाट का परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget