एक्सप्लोरर

भारत बचाओ रैली: दिल्ली के साथ-साथ विदेशों में भी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

अर्थव्यवस्था के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस शनिवार दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन करने जा रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस देश के साथ-साथ विदेशों में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने जा रही है. जहां एक तरफ शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की "भारत बचाओ रैली" है. वहीं इस रैली के सर्मथन में ओवरसीज कांग्रेस कल विदेशों में भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन करेगी.

कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग ओवरसीज कांग्रेस की तरफ से अमेरिका से लेकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से लेकर सऊदी अरब तक भारतीय दूतावासों पर कांग्रेस के सर्मथक प्रदर्शन करेंगे और देश की सुस्त अर्थव्यवस्था और बिगड़े हालत पर मोदी सरकार पर हमला करेंगे. आपको बता दें कि ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा हैं.

ओवरसीज कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने ने बताया कि ओवरसीज कांग्रेस की इकाइयां भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर भारत बचाओ रैली को समर्थन देंगी. अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक हम अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, सऊदी अरब में कार्यक्रम कर रहे हैं. हमने अपनी बाकी इकाईयों को भी रामलीला मैदान की रैली के समर्थन में सभाएं करने के निर्देश दिए हैं.

कहां-कहां है प्रदर्शन?

ओवरसीज कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास के बाहर 14 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे प्रदर्शन होगा. इंग्लैंड में लंदन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर दोपहर 3 बजे प्रदर्शन होगा. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न में 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे प्रदर्शन होगा. न्यूजीलैंड में भी इसी समय प्रदर्शन होगा. जर्मनी और सऊदी अरब में भी 14 तारीख को दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. वहीं ओमान में 13 दिसम्बर को शाम 7 बजे और आयरलैंड के डबलिन में 13 दिसम्बर को सुबह 11 बजे प्रदर्शन का कार्यक्रम है.

विदेशी धरती पर प्रदर्शन क्यों?

क्या देश की घरेलू राजनीति के मुद्दे को लेकर विदेशी धरती पर प्रदर्शन करने से विवाद नहीं होगा? इसके जवाब में ओवरसीज कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि "विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोग देश के हालात को लेकर चिंतित हैं. आम इंसान, मजदूर, छोटे व्यापारी पर आर्थिक मंदी की भयंकर मार सरकार की गलत नीतियों के कारण है. परेशान किसानों और बेरोजगार नौजवानों के लिए प्रवासी भारतीय 'भारत बचाओ रैली' के समर्थन में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर अपना समर्थन देंगे और गूंगी-बहरी बीजेपी सरकार को भारतीयों के हक में सही फैसले लेने के लिए मजबूर करेंगे."

आपको बता दें कि अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान कांग्रेस बड़ी रैली करने जा रही है. "भारत बचाओ रैली" को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे. रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता "मोदी है तो मंदी है" के नारे लगाएंगे.

ये भी पढ़ें

राहुल ने फिर दोहराया 'Rape in India' का बयान, कहा- माफी नहीं मांगूंगा, मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं मोदी

राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर संसद में हंगामा, स्मृति ईरानी ने की माफी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget