एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर संसद में हंगामा, स्मृति ईरानी ने की माफी की मांग

झारखंड के एक चुनावी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने ये बयान दिया था. जिसे लेकर आज हंगामा हुआ. स्मृति ईरानी की अगुवाई में बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

नई दिल्ली: राहुल गांधी अपने रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर घिर गए हैं. लोकसभा में बीजेपी महिला सांसदों ने जमकर हंगामा किया. दरअसल, कुछ दिनों पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दिया था. रेप घटनाओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि दुनिया अब भारत को 'मेक इन इंडिया' नहीं बल्कि 'रेप इन इंडिया' के नाम से जानती है. राहुल गांधी के इस बयान का काफी विरोध भी हुआ था.

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल ने महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंनें कहा कि गांधी खानदान के शख्स का ये बयान शर्मनाक है. उन्होंने स्पीकर से कार्रवाई मांग की है कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के एक चुनावी कार्यक्रम में कहा था कि दुनिया आज भारत को रेप कैपिटल के तौर पर देखती है. राहुल गांधी ने कहा  था कि यूपी के एक विधायक ने कथित तौर पर एक महिला के साथ रेप किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर एक शब्द नहीं कहा. बता दें कि राहुल गांधी का इशारा उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ था जो अभी एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में जेल में बंद हैं.

अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा था कि विदेशी नेता सवाल पूछते हैं कि भारत में बेटियों और बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दी जाती है? इस दौरान उन्होंने बेहद ही विवादित बयान दिया. देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे रेप की घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया भारत को बलात्कार की राजधानी के रूप में जानती है.

"प्याज मांगकर शर्मिंदा न करें, मूली से काम चलाएं", बनारस में रेस्टोरेंट मालिक ने लगाए पोस्ट

CAB: श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को सता रहा प्रत्‍यर्पण का डर

Nirbhaya Case: कोर्ट की सुनवाई टलने पर निर्भया के पिता ने पीएम मोदी और अमित शाह से की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget