एक्सप्लोरर

'कुछ मुद्दे हैं लेकिन...', क्या जम्मू कश्मीर में अब्दुल्ला सरकार से समर्थन वापस लेगी कांग्रेस? हो गया साफ

Jammu Kashmir: इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को लेकर उठे सवालों के बीच कांग्रेस ने साफ किया कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस से समर्थन लेने पर कोई विचार नहीं कर रही है. फारुख अब्दुल्ला ने भी कल स्थिति स्पष्ट की थी.

National Conference-Congress Alliance: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस ने साफ किया कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस से समर्थन लेने पर कोई विचार नहीं कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कुछ मुद्दों पर वहां की सरकार से खफा है, लेकिन उस पर बात कर उसे सुलझाया जा सकता है.  

'इंडिया गठबंधन का मकसद बहुत बड़ा'

पिछले कुछ समय से इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया तो इंडिया गठबंधन के अधिकतर नेता केजरीवाल के सपोर्ट में उतर गए. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन का मकसद बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन देश और उसके संविधान की रक्षा के लिए था.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित नहीं था. यह आगे भी जारी रहेगा." महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भी फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि हिंदुओं के मन से डर को खत्म करने में कांग्रेस ने कोई भूमिका नहीं निभाई. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा कर पाती तो हम जम्मु क्षेत्र में और भी सीटें जीतते.

केंद्र सरकार को लेकर दिखाई नरमी

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार को लेकर नरमी दिखाई थी. उन्होंने कहा था, "हम केंद्र के साथ टकराव नहीं चाहते हैं. लड़ाई से हम लोगों के मुद्दों को कैसे हल कर सकते हैं. हम बीजेपी के साथ खिलाफ हैं, लेकिन जम्मू कश्मीर के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी है."

नये साल के पहले हफ्ते में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था, "लोकसभा चुनाव के बाद से इंडिया गठबंधन की कोई मीटिंग नहीं हुई है. इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप, इसलिए इसे खत्म कर देना चाहिए."

ये भी पढ़ें : Saif Ali Khan Attack Case: चोर घर में कैसे घुसा, उसका पीछा क्यों नहीं किया? सैफ अली खान अटैक मामले में अनसुलझे हैं 10 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget