एक्सप्लोरर

तेलंगाना चुनाव से पहले सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रभारी ने कहा, सीटों की साझेदारी को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन हमने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है.

हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कांग्रेस नहीं करेगी. कांग्रेस यहां टीडीपी, सीपीआई और तेलंगाना जन समिति के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. तेलंगाना में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आर सी खूंटिया ने बताया कि कांग्रेस में किसी भी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करने की अपनी पुरानी परिपाटी रही है.

खूंटिया ने कहा, "तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर चुनाव के बाद अंतिम फैसला किया जाएगा." उन्होंने आगे कहा कि इस पर चुनाव का परिणाम आने के बाद विधायकों की राय जानने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर चर्चा करने के बाद ही अंतिम निर्णय किया जाएगा.

आठ महीने पहले पूर्व सीएम की सिफारिश पर विधानसभा भंग की गई थी

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से लगभग आठ महीने पहले पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव (फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं) की सिफारिश पर छह सितंबर को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया गया था. चुनाव आयोग ने अभी तक राज्य में चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की है.

खूंटिया ने बताया, "सीटों की साझेदारी को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन हमने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है. हमारा साझा एजेंडा रहेगा और संयुक्त रूप से प्रचार करने के लिये कुछ रणनीति बनाएंगे." उन्होंने बताया कि गठबंधन के सहयोगियों के जीतने की संभावना तय करेगी कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

खूंटिया ने चुनाव को लेकर कहा, 'कौन कितनी सीट पर लड़ेगा सवाल यह नहीं है, सवाल यह है कि किसकी जीत की कितनी संभावना है. कांग्रेस इस गठबंधन में मुख्य सहयोगी है और बाकी कई पार्टियों को उस स्थान पर प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वो मजबूत स्थिति में होंगे.' टीडीपी ने पिछली बार बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 15 सीटें जीती थीं. इसके साथ ही उसे लगभग 15 फीसदी वोट हासिल हुए थे.

यह भी पढ़ें-

गोवा: कांग्रेस के सरकार बनाने के प्रयासों के बीच बीएल संतोष और राम लाल से मुलाकात करेंगे शाह

बीजेपी का बड़ा आरोप, कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से पहुंचाया गया हवाला का रुपया

नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया है: राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget