एक्सप्लोरर

नोटबंदी की तरह बिना सोचे समझे लागू किया गया लॉकडाउन, जीडीपी पर पड़ेगा असर- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि लॉकडाउन का असर युवाओं के रोजगार पर भी पड़ रहा है. देश में बेरोजगारी दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है. कांग्रेस ने मांग की कि सरकार को बेरोजगार हुए युवाओं के लिए विशेष राहत योजना पेश करनी चाहिए.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लॉकडाउन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी की तरह ही लॉकडाउन भी अनियोजित तरीके से लागू किया गया, नतीजा ये हुआ कि देश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने ये दावा किया कि एक अनुमान के अनुसार 3 मई तक जीडीपी के 8.1 फीसदी के समान असर पड़ेगा.

बेरोजगार हुए युवाओं के लिए विशेष राहत योजना पेश करे सरकार- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा, ''बगैर सोचे-समझे और योजना के बिना कठोर फैसले लेने में समस्या यह है कि इसका नुकसान सिर्फ आर्थिक नहीं है. नोटबंदी की तरह ही बिना प्लान के लागू लॉकडाउन से भारत को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. एक अनुमान के अनुसार 3 मई तक जीडीपी के 8.1 प्रतिशत के समान असर पड़ेगा.'' इसके साथ ही पार्टी ने कहा, लॉकडाउन का असर युवाओं के रोजगार पर भी देखने को मिल रहा है. भारत में बेरोजगारी दर में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है. बीजेपी सरकार को लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए युवाओं के लिए विशेष राहत योजना पेश करनी चाहिए.''

किस तर्क से सरकारी कर्मचारियों का डीए काटा जा रहा है- प्रियंका गांधी

वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सरकार के सवाल पूछा कि सरकारी कर्मचारियों का डीए किस तर्क से काटा जा रहा है. उन्होंने ट्वीट किया, ''सरकारी कर्मचारियों का DA किस तर्क से काटा जा रहा है? जबकि इस दौर में उनपर काम का दबाव कई गुना हो गया है. दिन रात सेवा कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी DA कटने का क्या औचित्य है? तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इससे बहुत कष्ट है. पेन्शन पर निर्भर लोगों को यह चोट क्यों मारी जा रही है?''

सरकारें अनाप-शनाप खर्चें क्यों नहीं बंद करतीं- प्रियंका गांधी

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने पूछा, ''सरकारें अपने अनाप शनाप खर्चे क्यों नहीं बंद करतीं? सरकारी व्यय में 30 फीसदी कटौती क्यों नहीं घोषित की जाती? सवा लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना, 20000 करोड़ की नई संसद भवन परियोजना जैसे गैरजरूरी खर्चों पर रोक क्यों नहीं लगती?''

छत्तीसगढ़ के छात्रों को कोटा से वापस लाने के लिए 75 बस रवाना, 1500 स्टूडेंट्स लाए जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget