एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज बोले- 'जब भी चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं तो बीजेपी...'

महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर लगाए गए राहुल गांधी के आरोपों का कांग्रेस नेता उदित राज ने समर्थन किया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार बेईमानों की सरकार है.

कांग्रेस नेता उदित राज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. उदित राज ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने (ECI) ने फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े और हटाए जाने के बारे में कोई जवाब नहीं दिया है.

आईएएनएस से बात करते हुए शनिवार (7 जून, 2025) को कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी तथ्य के साथ बातचीत करते हैं. चुनाव आयोग ने समझौता किया. फर्जी वोट डाले गए, जिसका जवाब चुनाव आयोग नहीं दे पाया है. महाराष्ट्र की सरकार बेईमानों की सरकार है. इस चुनाव में ईवीएम में घोटाला हुआ है. 

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
उदित राज ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह भी नहीं बताया कि 5 महीने में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या 5 साल में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या से अधिक कैसे हो सकती है? कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि चुनाव आयोग ने वीडियो फुटेज देने से भी इनकार कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि जब भी चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं तो बीजेपी उनकी ढाल बन जाती है, भारत में एक निर्वाचित निरंकुशता है.

क्या कहा राहुल गांधी ने ? 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने एक्स पर अंग्रेजी अखबार का आर्टिकल शेयर करते हुए यह बातें कहीं. राहुल गांधी ने चुनाव में गड़बड़ी करने के पांच चरण भी बताए. राहुल का कहना है कि बीजेपी अब बिहार विधानसभा चुनाव पर भी नजर गड़ाए है और वहां भी महाराष्ट्र जैसी मैच-फिक्सिंग करने की तैयारी है.

राहुल गांधी ने उठाए सवाल
नेता विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी ने 5 चरणों में रणनीति बनाकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और नतीजों को प्रभावित किया. साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने 2023 में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा कानून बदला, इससे ये कानून सरकार के पक्ष में झुक गया. राहुल गांधी ने कहा कि नए कानून के तहत बनी चयन समिति में प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल हैं. ये समिति राष्ट्रपति को मुख्य चुनाव आयुक्त या चुनाव आयुक्तों के नाम की सिफारिश करती है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चयन समिति से देश के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर एक कैबिनेट मंत्री को क्यों रखा गया? 

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र चुनाव में हुई 'मैच फिक्सिंग', राहुल गांधी ने बताया चुनाव कैसे हारी महाविकास अघाड़ी, BJP का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget