एक्सप्लोरर

राफेल डील: कांग्रेस का सवाल, पीएम मोदी जवाब दें पैसा कहां गया?

बीजेपी ने कल कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह देश को गुमराह करने के लिए झूठ और भ्रम फैला रही है. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि राफेल लड़ाकू विमान की आपूर्ति के लिए 7.5 अरब यूरो के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाना गैर जिम्मेदाराना और राष्ट्र विरोधी है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मेक्रों के साथ बातचीत के बीच आज कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर हमला बोला. कांग्रेस ने इसे मूल घोटाला बताया और सरकार से उसका पक्ष स्पष्ट करने को कहा है. कांग्रेस के प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि इस लड़ाकू विमान को खरीदने के लिए भारत को कतर और मिस्र जैसे देशों की तुलना में अधिक धन देना पड़ा. यह धन किसी परमार्थ के लिए नहीं दिए गए. पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि धन कहां गया.

वडक्कन ने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि यह धन किसकी जेब में गया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पिछले तीन दिन से यह मामला उठा रही है.‘‘ लेकिन जवाब में सरकार या बीजेपी की तरफ से एक भी शब्द नहीं कहा गया है. इंकार भी नहीं किया गया.’’

बीजेपी ने कल कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह देश को गुमराह करने के लिए झूठ और भ्रम फैला रही है. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि राफेल लड़ाकू विमान की आपूर्ति के लिए 7.5 अरब यूरो के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाना गैर जिम्मेदाराना और राष्ट्र विरोधी है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ भ्रष्टाचार कहां हुआ? इस प्रकार के आरोप लगाना गैर जिम्मेदाराना और राष्ट्र विरोधी है?’’

उधर, कांग्रेस ने आज इस मुद्दे को फिर तूल देते हुए कहा कि सरकार का रुख उस बिल्ली के समान है जो आंख बंद कर और यह मानकर दूध पी रही है कि उसे कोई नहीं देख रहा. वडक्कन ने कहा, ‘‘ सरकार, रक्षा मंत्रालय को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए. वे क्या छिपाना चाहते हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आप संप्रग को भ्रष्ट कहते हैं... यदि यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है. यह एक मूल घोटाला है जिस पर एनडीए को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget