एक्सप्लोरर

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, सुरजेवाला बोले- देश का पेट भरने वाला किसान अनशन पर, और कितने अच्छे दिन लाएंगे मोदी जी

कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करती रही है. एक बार फिर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 73 सालों में ये भी पहली बार है कि देश का पेट भरने वाला किसान पूरे देश में अनशन पर है और कितने अच्छे दिन लाएंगे, मोदी जी...

नई दिल्ली: कांग्रेस ने किसान संगठनों की भूख हड़ताल की पृष्ठभूमि में सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे अपने ‘चुनावी फाइनेंसरों’ से हाथ छुड़ाकर अन्नदाताओं के हाथ थामने चाहिए.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘73 सालों में ये भी पहली बार है कि देश का पेट भरने वाला किसान पूरे देश में अनशन पर है और कितने अच्छे दिन लाएंगे, मोदी जी!’’

उन्होंने कहा, ‘‘चुनावी फाइनेंसरों से हाथ छुड़ा, अन्नदाताओं का हाथ थामिए, उनके आंसू पोछिए और माफ़ी मांग तीनों काले क़ानून ख़त्म करें.’’

राहुल गांधी ने भी साधा सरकार पर निशाना गौरतलब है कि दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर सोमवार को करीब 32 किसान संगठनों के नेता केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे और देश के अन्य हिस्सों में कई किसानों ने इन कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किए.इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज में से सिर्फ 10 फीसदी राशि जारी होने और फेसबुक की ओर से भारत में दक्षिणपंथी समूहों के खिलाफ कदम नहीं उठाए जाने का दावा करने वाली खबरों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी जुमला- 15 लाख अकाउंट में, कोरोना जुमला- 20 लाख करोड़ का पैकेज!’’

कांग्रेस नेता ने फेसबुक प्रकरण का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘फिर से पुष्टि हुई है कि भारत में फेसबुक पर आरएसएस-भाजपा का नियंत्रण है.’’

इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में 11 किसानों की मौत हो गई और इसके बाद भी केंद्र सरकार का दिल नहीं पसीज रहा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "कृषि कानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी?"

किसान आंदोलन का 20वां दिन

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन का 20वां दिन है. सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि कानून वापस नहीं होगा तो किसानों का अगला कदम क्या हो. इसी बात को लेकर किसान संगठन आज बैठक करने वाले हैं और आगे क्या कदम उठाए जाएं उसपर फैसला लेंगे. एक तरफ किसान आगे की रणनीति बना रहे हैं तो वहीं सरकार में भी मंथन जारी है. सोमवार को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने फिर एक बार गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की है.

कानून वापस लेने पर अड़े किसान केंद्र सरकार की ओर से साफ किया गया है कि किसानों से बातचीत का विकल्प अब भी खुला है. कृषि मंत्री ने कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं, किसान अगर कोई प्रस्ताव भेजते हैं तो हम तैयार हैं. वहीं दूसरी ओर किसान अड़े कि कानून वापस लेने ही होंगे.

CII ने कहा, किसान आंदोलन से प्रभावित होगा अर्थव्यवस्था का पुनरोद्धार , 8 से 10 फीसदी बढ़ जाएगी लॉजिस्टिक्स की लागत

Farmers Protest LIVE Updates: किसान आंदोलन का 20वां दिन, सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज किसान नेताओं की अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Meeting LIVE: 'जब हम सबने मजबूती से....', INDIA ब्लॉक की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा?
LIVE: 'जब हम सबने मजबूती से....', INDIA ब्लॉक की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा?
पहले विधायकों ने तोड़ी ममता बनर्जी की कमर, अब सांसद उड़ाएंगे रातों की नींद, 20 बागियों ने की सीक्रेट मीटिंग
पहले विधायकों ने तोड़ी ममता की कमर, अब MP उड़ाएंगे रातों की नींद, 20 बागियों ने की सीक्रेट मीटिंग
TMC से इस्तीफे के बाद शुखेंदु रॉय का आया पहला रिएक्शन, ममता बनर्जी पर बोला हमला, बोले - 'उनको लगता था...'
TMC से इस्तीफे के बाद शुखेंदु रॉय का पहला रिएक्शन, ममता बनर्जी पर बोला हमला, बोले - 'उनको लगता था...'
Ashok Gehlot Vs Shekhawat: 'डरपोक आदमी हैं, मंत्रीपद बचाओ वरना...' सचिन पायलट को लेकर बहस में शेखावत को अशोक गहलोत की नसीहत
'डरपोक आदमी हैं, मंत्रीपद बचाओ वरना...' सचिन पायलट को लेकर बहस में शेखावत को अशोक गहलोत की नसीहत

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget