एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को गद्दार बोलने पर भड़की कांग्रेस! BJP के दो सांसदों के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर कांग्रेस एक्शन में आ गई है. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है.

Congress Action Against BJP MP: कांग्रेस ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया. दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि दुबे और पात्रा ने राहुल गांधी पर 'देशद्रोही' और 'सोरोस लिंक' जैसे गंभीर और झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है.

एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा "हमने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया. आज हम स्पीकर से इस पर कोई निर्णय चाहते थे, लेकिन प्रश्नकाल स्थगित कर दिया गया.जिस व्यक्ति के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया गया था, उसे फिर से संसद में बोलने की अनुमति दी गई."

सरकार के दबाव में हैं लोकसभा अध्यक्ष
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, "हम विपक्ष के कदम को दबाने के लिए सरकार के दमनकारी रवैये को देख रहे हैं. कल एक सदस्य ने विपक्ष के नेता और सदन के एक अन्य सदस्य और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बहुत अपमानजनक टिप्पणी की." उन्होंने कहा कि एक अन्य सदस्य ने संसद के बाहर अपमानजनक टिप्पणी की. कांग्रेस पार्टी ने दोनों नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है. लोकसभा अध्यक्ष पूरी तरह से सरकार के दबाव में हैं.

राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं ने क्या कहा? 
दरअसल, सदन में शून्यकाल के दौरान गुरुवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. दुबे ने अमेरिका में राहुल गांधी की बैठकों पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं विपक्ष के नेता से केवल 10 सवाल पूछना चाहता हूं कि ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के सलिल शेट्टी के साथ आपके संबंध क्या हैं, जिन्होंने भारत जोड़ो आंदोलन में भाग लिया था. क्या उन्होंने भारत जोड़ो आंदोलन को पैसे दिए थे? राहुल गांधी अमेरिका गए और बांग्लादेश के नरसंहार के लिए जिम्मेदार मुश्फिकुल फजल से मिले.

निशिकांत दुबे ने आगे कहा “राहुल गांधी ने इल्हान उमर, रो खन्ना और बारबरा ली से मुलाकात की, जिन्होंने अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रम का विरोध किया. राहुल गांधी उन लोगों से मिले जो खालिस्तान बनाना चाहते हैं, जो कश्मीर को अलग करना चाहते हैं. उनके साथ आपके क्या संबंध हैं?”

'देशद्रोही हैं राहुल गांधी'

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी को सबसे बड़े देशद्रोही बताया था. पात्रा ने कहा था "एलओपी राहुल गांधी देशदोही हैं. जॉर्ज सोरोस ओपेन सोसाइटी को फंडिंग करते है. ये देश के खिलाफ प्रोपगेंडा फैलाते हैं. यह मुद्दा गंभीर हैं.देश की एकता और संप्रभुता का मुद्दा है. कुछ ताकतें भारत को तोड़ना चाहती हैं. फ्रेंच न्यूज पेपर मीडिया ने इसका कुछ खुलासा किया है. राहुल गांधी भी जॉर्ज सोरोस से मिलें हुए हैं". 

ये भी पढ़ें: 'देशद्रोही हैं राहुल गांधी, बीजेपी ने साधा निशाना, कहा-देश को तोड़ने की हो रही है कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget