एक्सप्लोरर

'श्रीलंका सरकार को सियासी दुश्मनी भूलनी चाहिए', विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने जताई चिंता

पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रीलंका सरकार से अनुरोध है कि वह प्रतिशोध की राजनीति को छोड़ दें.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर रविवार (24 अगस्त, 2025) को चिंता व्यक्त करते हुए द्वीपीय देश की सरकार से प्रतिशोध की राजनीति छोड़ने और अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने की अपील की.

विक्रमसिंघे (76) को ‘कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट’ की अदालत की ओर से 26 अगस्त तक हिरासत में भेजे जाने के बाद शुक्रवार आधी रात के करीब मुख्य मैगजीन रिमांड जेल ले लाया गया. उन्हें शनिवार को कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया.

कांग्रेस नेता का श्रीलंका सरकार से आग्रह

थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को मामूली प्रतीत होने वाले आरोपों में हिरासत में लिए जाने से चिंतित हूं. उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें पहले ही जेल के अस्पताल ले जाया जा चुका है.

कांग्रेस नेता थरूर ने कहा, ‘मैं इस बात का पूरा सम्मान करते हुए कि यह उनका आंतरिक मामला है, श्रीलंका सरकार से आग्रह करता हूं कि वह प्रतिशोध की राजनीति को छोड़कर अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ उस सम्मान और गरिमा के साथ पेश आए, जिसके वह देश की दशकों तक सेवा करने के बाद हकदार हैं.’

जानें क्या है पूरा मामला?

जेल प्रवक्ता जगत वीरसिंघे ने शनिवार (24 अगस्त, 2025) को बताया कि विक्रमसिंघे को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनका रक्त शर्करा और रक्तचाप का स्तर अधिक था. पूर्व राष्ट्रपति को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यालय में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्हें 1.66 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था.

इसके बाद विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. सीआईडी ​​ने उन पर दंड संहिता की धाराओं 386 और 388 और सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम की धारा 5(1) के तहत आरोप लगाए हैं. इन आरोपों में कम से कम एक साल और अधिकतम 20 साल की जेल की सजा का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें:- गगनयान मिशन की ओर भारत का बड़ा कदम, क्रू मॉड्यूल का एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget