एक्सप्लोरर

गगनयान मिशन की ओर भारत का बड़ा कदम, क्रू मॉड्यूल का एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

ISRO ने रविवार को ट्विट करते हुए जानकारी दी कि भारत ने एकीकृत वायु ड्रॉप पैराशूट (IADT-01) का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है, जो अंतरिक्ष यान को कंट्रोल कर अंतरिक्ष यात्रियों को सफल लैंडिंग कराएगा.

भारत के प्रथम मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार (24 अगस्त, 2025) को पहला एकीकृत एयर ड्रॉप पैराशूट (IADT-01) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. गगनयान के लिए डिजाइन ये पैराशूट अंतरिक्ष यान की गति को कंट्रोल करने का एक सिस्टम है.

ये परीक्षण अंतरिक्ष उड़ान पर गए यात्रियों के सुरक्षित पृथ्वी पर वापसी के लिए किया गया है. परीक्षण के दौरान भारतीय वायु सेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल उपस्थित रहे, जो इस मिशन के लिए सभी की एकता को दिखाता है.

क्रू मॉड्यूल के दोबारा सुरक्षित वापसी के लिए परीक्षण

बता दें कि ये पैराशूट सिस्टम वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के बाद क्रू मॉड्यूल के दोबारा सुरक्षित वापसी के लिए काफी जरूरी है. परीक्षण के दौरान, एक मॉक मॉड्यूल को विमान से छोड़ा गया और नव-विकसित पैराशूट असेंबली की मदद से सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया, जिससे ये परीक्षण सफल रहा.

इसरो अधिकारियों के अनुसार, IADT-01 का उद्देश्य यह जांचना था कि पैराशूट खोलने की पूरी प्रक्रिया सही तरह से काम कर रही है या नहीं, जिसमें इसके परिणाम, पैराशूट खोलने की प्रक्रिया और फिर मुख्य बड़ा पैराशूट खोलना शामिल है. इस परीक्षण में सुनिश्चित किया गया कि लैंडिंग से पहले पैराशूट ठीक तरीके से गति कम कर रहा है या नहीं. इस परीक्षण ने इसरो को ये विश्वास दिला दिया कि हम चालक दल की उड़ान के करीब पहुंच रहे हैं.

मानव अभियानों के परीक्षण में भारत का पहला प्रयास

भारत का गगनयान मिशन दिसंबर, 2025 में प्रक्षेपित होगा, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव अभियानों के परीक्षण में भारत का पहला प्रयास होगा. इसके बाद साल 2028 में प्रक्षेपित होने वाला यह मानवयुक्त मिशन, भारत स्वतंत्र चालक दल वाली अंतरिक्ष उड़ान क्षमता हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा.

गगनयान के लिए डिजाइन किया गया ये पैराशूट तीन सदस्यीय चालक दल को लगभग 400 किलोमीटर की कक्षा में तीन दिनों तक ले जाने और फिर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौटने के लिए डिजाइन किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, यह सफल परीक्षण अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करता है, जो मिशन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. 

IADT-01 मिशन भारत की बड़ी उपलब्धि

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले परीक्षणों में और पैराशूट की जांच, जरूरत पड़ने पर रॉकेट को लॉन्चपैड से हटाने का परीक्षण और समुंद्र से अंतरिक्ष यान को वापस लाने का अभ्यास शामिल होगा, ताकि मिशन की पूरी तैयारी को सुनिश्चित किया जा सके. भारत के अंतरिक्ष मिशन पर पूरी दुनिया की नजर है और IADT-01 मिशन भारत की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी.

ये भी पढ़ें:- 'पैसों के लिए खड़ा किया विवाद', धर्मस्थल केस में आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पूर्व पत्नी ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget