एक्सप्लोरर

'जो अहंकारी हैं वो ही सत्ता में हैं', इंडिया गठबंधन को घमंडी कहने पर शशि थरूर का पलटवार

I.N.D.I.A. Alliance News: विपक्ष के नए गठबंधन I.N.D.I.A. के नाम पर एक बार फिर से विवाद हुआ है. इस बार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है.

I.N.D.I.A. Alliance: विपक्ष ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मिलकर एक गठबंधन बनाया है, जिसे I.N.D.I.A. गठबंधन नाम दिया गया है. इस गठबंधन को लेकर बीजेपी की तरफ से लगातार हमला किया जा रहा है. बीजेपी ने गठबंधन को 'इंडिया अलायंस' के बजाय 'घमंडी अलायंस' बताया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी विपक्ष को 'घमंडी अलायंस' कहा है. वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसके जवाब में कहा है कि अहंकारी लोग खुद सत्ता में बैठे हुए हैं. 

दरअसल, राजस्थान में इन दिनों बीजेपी की परिवर्तन यात्रा चल रही है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को राजस्थान के दूदू में इस यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के बनाए नए गठबंधन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने इसे I.N.D.I.A. अलायंस (गठबंधन) कहा है, लेकिन लेकिन ये I.N.D.I. अलायंस है. आप दो बार अलायंस नहीं कह सकते हैं. ये I.N.D.I. अलायंस नहीं है, बल्कि ये 'घमंडी' अलायंस है.' 

'अहंकारी लोग सत्ता में बैठे हैं': शशि थरूर

वहीं, केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने प्रह्लाद जोशी के इस बयान का जवाब दिया. कांग्रेस सांसद ने कहा, 'सत्ता का अहंकार साफ तौर पर दिख रहा है. इसलिए विपक्ष के लिए घमंड शब्द का इस्तेमाल थोड़ा गैरजरूरी है और निरर्थक है.' उन्होंने कहा, 'जो अहंकारी लोग हैं, वे सत्ता में बैठे हुए हैं. हम हर रोज यही तो देख रहे हैं. मुझे साफ तौर पर लगता है कि हमने गठबंधन को जो नाम दिया है, उससे उन्हें परेशानी होने लगी है.'

कांग्रेस सासंद ने आगे कहा, 'इन सब वजहों के चलते ही वे इस तरह से रिस्पांस दे रहे हैं. यहां तक कि इन दिनों भारत नाम पर जोर दिया जाने का प्रयास हो रहा है.' उन्होंने कहा, 'देश का इंडिया और भारत नाम संविधान में पहले से ही है. फिर इनमें से किसी एक का इस्तेमाल करने में क्या समस्या है.' 

28 दलों से मिलकर बना है I.N.D.I.A. गठबंधन 

दरअसल, विपक्ष ने कांग्रेस के नेतृत्व में I.N.D.I.A. गठबंधन का गठन किया है. इसमें कुल मिलाकर 28 पार्टियां शामिल हैं. इन सभी दलों ने फैसला किया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े जाएंगे. I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दलों में कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, टीएमसी जैसी पार्टियां शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में जुटेंगे देशभर से कांग्रेस नेता, CWC की दो दिवसीय बैठक आज से होगी शुरू, इस पर बनेगी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget