एक्सप्लोरर

26 जनवरी पर कांग्रेस ने पीएम को भेजी संविधान की कॉपी, कहा- देश बांटने से समय मिले तो इसे पढ़ें

71 वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम भारत के संविधान की एक प्रति भेजी है. जिसकी जानकारी कांग्रेस ने ट्वीट कर दी है. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जब आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें.

नई दिल्ली: 26 जनवरी 2020 को जब पूरा देश 71 वां गणतंत्रता दिवस मना रहा था तब विपक्षी पार्टी कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री के नाम भारत के संविधान की प्रति भेजने की तैयारी कर रही थी. कांग्रेस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट 'अमेजन' द्वारा भारत के संविधान की प्रति प्रधानमंत्री मोदी के नाम भेजी है. कांग्रेस ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर ट्वीट करते हुए दी. कांग्रेस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट 'अमेजन' से ऑनलाइन संविधान की प्रति खरीदने का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है. कांग्रेस ने इसके साथ लिखा, 'प्रिय प्रधानमंत्री, संविधान की प्रति जल्द आप तक पहुंच जाएगी. जब आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें.'

कांग्रेस ने इसके साथ ही ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने संविधान के कई अनुच्छेदों का भी जिक्र करते हुए कई ट्वीट किए. जिसमें संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 19 का कांग्रेस ने जिक्र किया है. काग्रेस ने अनुच्छेद 14 की बात करते हुए बताया कि इस अनुच्छेद के तहत कानून के समक्ष सभी व्यक्ति चाहे कोई भी पंथ, जाति या लिंग हों समानता का अधिकार मिलता है. वहीं सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम द्वारा इसका पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है.

कांग्रेस ने अनुच्छेद 15 की बात करते हुए कहा कि हमारे संविधान में सभी व्यक्तियों को किसी भी रूप के भेदभाव से सुरक्षित रखा गया है. वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम द्वारा भेदभाव पर आधारित कानून तैयार करने का प्रयास असंवैधानिक है.

कांग्रेस ने अनुच्छेद 19 का जिक्र करते हुए स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण की बात कही है. कांग्रेस ने भारत में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक अव्यवस्था, अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी और सरकार की आलोचना करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के असंवैधानिक होने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget