एक्सप्लोरर

पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल के बयान से कांग्रेस ने काटी कन्नी, श्रीकृष्ण के उपदेश में बताया था जिहाद का जिक्र

Shivraj Patil Controversial Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार शिवराज पाटिल के श्रीकृष्ण के गीता में उपदेश को जिहाद वाले बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है.

Congress On Shiraj Patil Statement: यूपीए शासनकाल (UPA Era) में गृहमंत्री रहे शिवराज पाटिल (Shivraj Patil) ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर जमकर बवाल हो रहा है. उनके इस बयान से कांग्रेस (Congress) ने कन्नी काट ली है. कांग्रेस उनके बयान से सहमत नहीं है. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने शिवराज के बयान को निजी टिप्पणी करार दिया है और कहा है कि ऐसी बातों से बीजेपी (BJP) को देश के जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का मौका मिल जाता है.

शिवराज पाटिल ने गीता में श्रीकृष्ण के उपदेश को जिहाद बताया था. शिवराज पाटिल ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि महाभारत में श्रीकृष्ण अर्जुन को जिहाद की बात कहते हैं. दरअसल, शिवराज पाटिल दिल्ली में मोहसिना किदवई की किताब का विमोचन करने आए थे. किताब का विमोचन करते-करते वो ये भी भूल गए कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं. उन्होंने खरगे को खंडेलवाल कहकर संबोधित कर दिया.

क्या बोले शिवराज पाटिल?

इस मौके पर वो बोले कि जिहाद की बात तब आती है, जब मन के स्वच्छ विचार होने के बाद भी तमाम कोशिशों को करने के बाद कोई समझता नहीं है. तब कहा जाता है कि आपको अगर शक्ति का उपयोग करना है तो करना चाहिए. वो सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर नहीं है, वो महाभारत के अंदर जो गीता का भाग है, उसके अंदर श्रीकृष्ण जी भी अर्जुन को जिहाद की बात कहते है. ये सिर्फ कुरान और गीता ही नहीं बल्कि जीजस ने भी लिखा है.

खरगे को बताया खंडेलवाल

कांग्रेस नेता मोहसिन किदवई की किताब का विमोचन करने पहुंचे देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ये भी भूल गए कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन बना है. जबकि वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को खंडेलवाल कहकर संबोधित कर दिया. शिवराज के बगल में शशि थरूर और सुशील कुमार शिंदे भी बैठे थे लेकिन वहां पर इन लोगों ने भी शिवराज को सही नहीं किया और न टोका.

ये भी पढ़ें: पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का विवादित बयान, 'महाभारत में श्रीकृष्ण अर्जुन को जिहाद की बात कहते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget