एक्सप्लोरर

'आलू से सोना के बाद, अब स्टोव पर कोयला...', राहुल गांधी के बयान पर असम सीएम का तंज, बोले- आप होश में....

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जब असम पहुंची, तो इसे लेकर काफी विवाद हुआ. इस यात्रा से जुड़ा राहुल का अब एक वीडियो सामने आया है.

Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रैली में उनके जरिए दिए एक भाषण को लेकर निशाना साधा है. सीएम सरमा ने तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर की है, जिसमें राहुल गांधी को कहते हुए सुना जा सकता है कि चाय बनाने के लिए 'स्टोव पर कोयला' रखना पड़ता है. राहुल गांधी असम की धुबरी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. यहां वह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर पहुंचे हुए थे. 

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल का वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, 'स्टोव पर कोयला? आपके आलू से सोना बनाने वाली बात से हम उबर ही रहे थे कि आपने स्टोव में कोयला डालकर हमे असमंजस में डाल दिया. आप होश मे तो हो?' धुबरी में रैली में राहुल गांधी ने असम सीएम पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे भ्रष्ट करार दिया. राहुल ने आरोप लगाया कि हिमंत सरमा लगभग हर उस चीज में हिस्सेदारी रखते हैं, जिसे हर रोज लोग इस्तेमाल करते हैं.

बीजेपी के इन नेताओं ने भी शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी की धुबरी रैली की वीडियो को सिर्फ असम के मुख्यमंत्री ने ही नहीं, बल्कि बीजेपी के कई प्रमुख नेताओं ने भी शेयर किया है. इसमें बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी शामिल हैं. अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'आलू से सोना की अपार सफलता के बाद स्टोव में कोयला…वाह राहुल जी, वाह!' पूनावाला ने कहा, 'आलू से सोना के बाद, अब स्टोव में कोयला, जय हो राहुल बाबा.' 

राहुल गांधी ने क्या कहा है? 

दरअसल, धुबरी में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि असम सीएम ने हर उस चीज में हिस्सेदारी ली हुई है, जिसका इस्तेमाल लोग रोजमर्रा के लिए करते हैं. राहुल ने कहा, 'जब आप सुबह उठते हैं और चाय बनाने के लिए स्टोव में कोयला डालते हैं. कोयले से होने वाला फायदा सीधे आपके मुख्यमंत्री के पास जाता है. जिस चाय को आप पीते हैं, वो आपके मुख्यमंत्री के बागानों से आती है. आप जो अखबार पढ़ते हैं और जो टीवी देखते हैं, दोनों आपके मुख्यमंत्री के ही हैं.'

यह भी पढ़ें: 'लोकसभा चुनाव के बाद जरूर करेंगे गिरफ्तार, उससे पहले कांग्रेस...', हिमंत बिस्व सरमा का राहुल गांधी को लेकर ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिल्डर की देरी की सजा नहीं भुगतेंगे खरीदार', SC का अहम फैसला
'बिल्डर की देरी की सजा नहीं भुगतेंगे खरीदार', SC का अहम फैसला
तेलंगाना में राजनीतिक बवाल, कैबिनेट से निकाले जाने पर मंत्री सीएम पर भड़कीं
तेलंगाना में राजनीतिक बवाल, कैबिनेट से निकाले जाने पर मंत्री सीएम पर भड़कीं
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
झारखंड DGP की नियुक्ति पर सवाल, एमिकस क्यूरी ने SC के फैसले का बताया उल्लंघन
झारखंड DGP की नियुक्ति पर सवाल, एमिकस क्यूरी ने SC के फैसले का बताया उल्लंघन

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget