एक्सप्लोरर

जम्मू में नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रैफिक को रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सीएए को लेकर जम्मू में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने शहर में ट्रैफिक को रोका और पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस कानून के जरिए बीजेपी ने देश को बांटने का काम किया है.

जम्मू: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ गुरुवार को विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम्मू में जम कर प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने शहर में ट्रैफिक को रोका और पुलिस से धक्कामुक्की की. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जम्मू पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के बीच पहली झड़प जम्मू प्रेस क्लब के बहार हुई जहां गुरूवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता रैली निकलने वाले थे. लेकिन, प्रदर्शन स्थल पर मौजूद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को रैली निकलने से रोका जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई.

कांग्रेस का आरोप है कि नागरिकता संशोधन कानून के ज़रिये बीजेपी ने देश को बांटने का काम किया है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी देश के असल मुद्दों जैसे जीडीपी, महंगाई, जम्मू कश्मीर में साढ़े चार महीनो से बंद पड़े इंटरनेट से लोगो का ध्यान भटकना चाहती है.

जेपी नड्डा बोले- नागरिकता संशोधन कानून भी लागू होगा और जल्दी एनआरसी भी लाएंगे

वहीं, इस प्रदर्शन के तुरंत बाद कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी नागरिकता संशोधन कानून पर जेएमयू छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया. एनएसयूआई के छात्रों ने जम्मू विश्वविधालय के बाहर प्रदर्शन किया और यातायात को अवरुद्ध किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा.

जम्मू में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सीपीआई (एम) ने भी प्रदर्शन किया. सीपीआई (एम) का आरोप है कि यह कानून केंद्र सरकार की देश विरोधी सोच को दर्शाता है. उन्होंने इस कानून को संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी और समाज के खिलाफ बताया. पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी और भगत सिंह की बात करती है लेकिन ऐसे कानूनों से उनकी रूह तक कांप गयी होगी. जम्मू में विपक्षी पार्टियों ने साफ़ किया है कि जब तक यह कानून वापस नहीं होता वो अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget