एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायकों ने ट्रैक्टर के खिलौने लेकर किया प्रदर्शन, शिवराज बोले- ये वॉट्सएप भी कमाल का ‘खिलौना’ है

प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर के खिलौने लेकर प्रदर्शन किया.

भोपाल: केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने आज प्रदेश विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया. मौन धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में ट्रैक्टर के खिलौने ले रखे थे. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे.

इस वीडियो को साझा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट किया, ''ये वॉट्सएप भी कमाल का ‘खिलौना’ है! है ना? चलिए फिर, गुड नाइट!''

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया, ‘‘केन्द्र सरकार के नये तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया.’’

उन्होंने कहा कि धरने के पहले कमलनाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. सलूजा ने बताया कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन सतत जारी रहेगा. कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ है.

बता दें कि जिला प्रशासन ने विधानसभा परिसर से पांच किलोमीटर की परिधि में ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक सहित भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

इससे तीन नए कृषि कानूनों और पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों के सोमवार को ट्रैक्टरों में बैठकर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा सत्र में पहुंचने की योजना पर पानी फिर गया. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने टैक्टर के खिलौने लेकर प्रदर्शन किया.

मध्य प्रदेश: शिवराज कैबिनेट की बैठक कल, लव जेहाद पर जारी होगा अध्यादेश, जानिए इसकी खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget