एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का योगी पर निशाना- 3 सालों से UP में सबसे ज्यादा हत्याएं, CM ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा क्या किया?

प्रियंका गांधी ने कहा, 'यूपी में अपराधी बेलगाम हैं. उनको सत्ता का संरक्षण है. कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है.'

लखनऊ: कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से कांग्रेस यूपी सरकार पर लगातार हमलावर है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में बढ़ती हत्याओं की घटनाओं पर योगी सरकार पर एक बार निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने ग्राफ शेयर करते हुए कहा, "देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो यूपी पिछले 3 सालों से लगातार टॉप पर रहा है. हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं. 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24% बढ़ गए. यूपी के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है?"

प्रियंका ने आगे ट्वीट में लिखा, "आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं. उनको सत्ता का संरक्षण है. कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है. कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और जवान चुका रहे हैं"

महिलाओं के खिलाफ अपराध 21% बढ़ा एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने यूपी में दलितों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के आंकड़ों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था. प्रियंका ने कहा, "दलितों के खिलाफ होने वाले कुल अपराध के एक तिहाई अपराध यूपी में होते हैं. यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में साल 2016 से 2018 तक 21% की बढ़ोत्तरी हुई. ये सारे आंकड़ें यूपी में बढ़ते अपराधों और अपराध के मजबूत होते शिंकजे की तरफ इशारा कर रहे हैं."

उन्होंने आगे लिखा, "हैरानी इस बात की है कि इन सब पर जवाबदेही फिक्स करने की बजाय यूपी सरकार अपराध खत्म हो जाने का झूठा प्रचार करती रही."

इससे पहले 5 जुलाई को भी प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके यूपी में हो रही हत्याओं को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, "पिछले एक हफ्ते में यूपी में करीब 50 हत्याएं हुईं. सीएम के प्रचार में तो यूपी अपराधमुक्त हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है. आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया. अब बहुत हुआ. जवाबदेही किसकी है?"

ये भी पढ़ें-

UP: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोली, कांग्रेस ने बताया 'जंगलराज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget