एक्सप्लोरर

13 साल पहले राजनीति में आए थे राहुल, वक्त के साथ बढ़ती गईं जिम्मेदारियां

राहुल गांधी अपने स्कूल की पढ़ाई कर रहे थे. दादी को गुजरे सिर्फ सात साल ही हुए थे कि साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई.

नई दिल्ली: 47 साल के राहुल गांधी ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. दिल्ली से देहरादून और देहरादून से कैंब्रिज, फिर कैंब्रिज के मुंबई तक राहुल गांधी अपनी पहचान बदल कर पढ़ाई करते रहे. आज से ठीक 13 साल पहले राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी का पदार्पण हुआ था और वक्त के साथ राहुल की जिम्मेदारियां भी बढ़ती गईं. आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, मेगा इवेंट बनाने की तैयारी में कांग्रेस 19 जून साल 1970 को हुआ था राहुल का जन्म 19 जून साल 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ था. राहुल गांधी खानदान के बड़े बेटे तो थे ही साथ ही सबके चहेते भी थे. पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी के वो बेहद लाडले थे. कई उतार चढ़ावों से भरा रहा राहुल का जीवन राहुल गांधी का जन्म देश के सबसे ताकतवर परिवार में हुआ, वो परिवार जिसकी रगों में देश की राजनीति बहती थी. और जिस परिवार के साथ सुनहरी विरासत जुड़ी थी. लिहाजा राहुल गांधी भी राजनीति से अछूते नहीं रहे, लेकिन राजनीति में कदम रखने से पहले राहुल का जीवन कई उतार चढ़ावों से भरा रहा. अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की राह नहीं होगी आसान, सामने होंगी ये चुनौतियां कॉलेज में थे राहुल जब राजीव गांधी की हत्या कर दी गई दादी के लाडले राहुल की उम्र अभी 14 साल की ही थी जब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई. उस वक्त राहुल गांधी अपने स्कूल की पढ़ाई कर रहे थे. दादी को गुजरे सिर्फ सात साल ही हुए थे कि साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई. ये वो दौर था जब राहुल कॉलेज में थे. सात साल के भीतर हुई देश की दो बड़ी हत्याओं ने पूरे गांधी परिवार को झकझोर कर रख दिया. लिहाजा सुरक्षा कारणों से देश के बाहर भेज दिया गया. IN PICS: कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले पढ़ें राहुल गांधी का पूरा रिपोर्ट कार्ड सैंट कोलंबस स्कूल से हुई थी राहुल की शुरुआती शिक्षा राहुल गांधी की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सैंट कोलंबस स्कूल से हुई थी. जिसके बाद साल 1981 में राहुल को देहरादून के प्रसिद्ध दून पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा गया. साल 1989 में दिल्ली के सैंट स्टीफंस कॉलेज में राहुल गांधी ने अंडर ग्रेजुएज कोर्स के लिए दाखिला लिया, -लेकिन पहला साल पूरा करने के साथ ही उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जाना पड़ा. साल 1991 में पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को फ्लोरिडा के रॉलिंग कॉलेज शिफ्ट किया गया जहां से साल 1994 में उन्होनें बी.ए की डिग्री ली. पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी की वतन वापसी हुई. तब तक देश की राजनीति और हालात बहुत हद तक बदल चुके थे. साल 2004 में राहुल ने पहली बार रखा देश की संसद में कदम साल 2004 में राहुल गांधी ने अमेठी सीट से चुनाव लड़ा और जीत के साथ देश की संसद में पहली बार कदम रखा. मां सोनिया गांधी की देख रेख में राहुल ने इस दौरान पार्टी में कई अहम पदों पर काम किया और पार्टी के भीतर खुद के लिए जगह बनाने में कामयाब रहे. जिसका नतीजा ये हुआ कि राहुल गांधी को साल 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. पिछले 13 सालों में भारतीय राजनीति में खुद को मथने के बाद आज राहुल गांधी बड़ी पारी के लिए तैयार हो चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालते ही राहुल का नाम उस फेहरिस्त में जुड़ जाएगा, जिसमें पंडित नेहरु, दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव और मां सोनिया गांधी का नाम जुड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget