एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी के लिए राह आसान नहीं, राहुल की टीम के नेताओं को साथ लेकर चलना चुनौती

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष चुनना चुनौती बन गया है. सोनिया गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती राहुल गांधी के खेमे के नेताओं को साथ लेकर चलना है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद 12 अगस्त को सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनीं. इसी के बाद से पार्टी में सोनिया और राहुल धड़े की बात होने लगी. अब सोनिया गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती राहुल गांधी की टीम को अपने साथ लेकर चलना है.

बता दें कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर को हटा दिया गया. इन दोनों ही नेताओं की नियुक्ति राहुल गांधी ने की थी. जानकारी हो कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा लंबे समय से अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पर हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था. सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही राहुल गांधी के धड़े के नेताओं बाहर करना शुरू कर दिया है.

राहुल गांधी के अध्यक्ष रहते पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरकार बनी थी लेकिन जब मुख्यमंत्री बनाने की बारी आयी तो राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत और कमलनाथ को कमान सौंपी जबकि राहुल गांधी को इस बात का अंदाज़ा था कि तीनों ही लोग सोनिया गांधी की टीम के सदस्य हैं. उसी समय ये बात भी चलने लगी थी कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष तो बन गए हैं, लेकिन अपनी टीम के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने में नाकाम रहे हैं.

मध्य प्रदेश राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मचा है घमासान 

राहुल गांधी को उस समय सोनिया गांधी और उनके नज़दीकी नेताओं ने यह बात समझायी कि अगर सीनियर लोगों को कमान नहीं दी गई लोकसभा चुनाव में पार्टी बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. अब सोनिया गांधी के सामने एक असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कांग्रेस अध्यक्ष के सामने मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी अध्यक्ष चुनने की चुनौती है. मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं और सीएम कमलनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह उनका विरोध कर रहे हैं.

सोनिया गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर ये संदेश दे सकती हैं कि वह राहुल गांधी के नज़दीकी लोगों को भी टीम में शामिल कर रहीं हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति राजस्थान की है. यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलेट जो कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं उनकी जगह किसी अपने व्यक्ति को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए. अब मुसीबत सोनिया गांधी के सामने है कि वह कैसे प्रदेश में राहुल गांधी की टीम को साधेंगे. बता दें कि मुंबई कांग्रेस की स्थिति भी मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह है. यहां राहुल गांधी खेमे के नेता मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा देने के बाद से और भी नेता इस्तीफा दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

उद्धव ठाकरे ने कहा- यदि सावरकर प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान नहीं होता

दिल्ली: पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दिल्ली: केजरीवाल सरकार के ऑड-ईवन लागू करने के फैसले को एनजीटी में चुनौती, आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget