एक्सप्लोरर

भागवत के बयान पर बरसे राहुल गांधी, कहा- ‘सेना और शहीदों के अपमान लिए शर्म आनी चाहिए’

राहुल गांधी पहले ही आरएसएस की विचारधारा पर हमले करते रहे हैं. वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भागवत का बचाव किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तीखा हमला किया है. राहुल गांधी ने मोहन भागवत के बयान को सेना और शहीदों का अपमान बताया है. वहीं, विवाद बढ़ता देख आरएसएस ने सफाई देते हुए कहा है कि भागवत के बयान का गलत मतलब निकाला गया है.

भागवत को शर्म आनी चाहिए- राहुल गांधी

राहुल ने ट्वीट किया, ‘’'आरएसएस चीफ का यह बयान हर भारतीय का अपमान है, क्योंकि उन्होंने देश के लिए जान देने वालों का असम्मान किया है. यह देश के झंडे का भी अपमान है, क्योंकि तिरंगे को सलाम करने वाले सैनिकों का अपमान किया गया है. भागवत को सेना और शहीदों का अपमान करने के लिए शर्म आनी चाहिए.’’ राहुल गांधी पहले ही आरएसएस की विचारधारा पर हमले करते रहे हैं.

 भागवत पर मुक़दमा दर्ज होना चाहिए- हार्दिक पटेल इस मामले में हार्दिक पटेल ने भी बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, ‘’संघ प्रमुख अब हमारी सेना पर आक्षेप करते है. सेना को कमज़ोर बताने वाले मोहन भागवत से राष्ट्रभक्ति किसको सिखनी हैं !!! भक्त जवाब ज़रूर देना नहीं तो साहब तनख़्वाह काट लेंगे. सेना का अपमान करने वाले भागवत पर मुक़दमा दर्ज होना चाहिए.’’  

मनोज तिवारी ने किया भागवत का बचाव

वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भागवत का बचाव किया है. उन्होंने कहा है, ‘’जब शब्दों को समझने में चूक होती है तो ऐसा ही अर्थ का अनर्थ होता है.  हर एजेंसी का अपना योगदान है. आरएसएस का तो हर व्यक्ति देश के लिए लड़ने और मरने के लिए तैयार है. तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित. चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं.’’

मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘’उन्होंने (भागवत) सेना की जगह लेने की बात नहीं कही. आरएसएस सेना का बहुत सम्मान करता है. यदि ज़रूरत पड़ती है तो हर नागरिक को देश के लिए जान देने में भी पीछे नहीं हटना चाहिए. हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए.’’

मोहन भागवत ने क्या कहा है?

मोहन भागवत ने बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि देश को जरूरत पड़ेगी तो उनके स्वंयसेवक सेना से पहले ही तीन दिन में तैयार हो जाएंगे.  हम मिलिट्री नहीं है, लेकिन हमारा अनुशासन उनके जैसा ही है. इतना ही नहीं, मोहन भागवत ने ये भी कहा कि देश को अगर हमारी जरूरत पड़े और हमारा संविधान और कानून इजाजत दे हम तुरंत तैयार हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

मोहन भागवत ने कहा- ‘सेना से पहले 3 दिन में RSS के लोग तैयार हो जाएंगे’, RSS ने दी सफाई

भागवत के बयान पर अमित शाह का टिप्पणी करने से इनकार, कहा- ‘फोन पर मैसेज देखा’

साहस को सलाम: गोली लगने के बाद भी महिला ने दिया बच्ची को जन्म, सेना को कहा 'शुक्रिया'

सुंजवां हमला: हिंदू-मुस्लिम का भेद करने वाले ध्यान दें, पांच शहीदों में से थे चार मुस्लिम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget