एक्सप्लोरर

Kharge Attacks: मेरा 'रिमोट कंट्रोल' किसी और के पास, लेकिन नड्डा के बारे में क्या? खरगे का PM मोदी पर पलटवार

PM मोदी ने 27 फरवरी को एक जनसभा में कहा था कि खरगे सिर्फ नाम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष हैं और जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया है, उसे देखकर हर कोई देख और समझ सकता है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथों में है.

Mallikarjun Kharge Attack PM Narendra Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है. खरगे ने पीएम मोदी की तरफ से उनको लेकर की गई ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली टिप्पणी पर जवाब देते हुए सोमवार (20 मार्च) को पूछा बीजेपी चीफ जेपी नड्डा का ‘रिमोट कंट्रोल’ किसके पास है.

केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘‘सच बोलने के लिए परेशान करने’’ का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह ऐसी चीजों से डरते नहीं हैं और हर चीज के लिए तैयार हैं.

"नड्डा का ‘रिमोट कंट्रोल’ कहां है"

खरगे ने कहा, ‘‘मोदी बेलगावी आए और कहा- खरगे अध्यक्ष (कांग्रेस) बन गए हैं, लेकिन ‘रिमोट कंट्रोल’ किसी और के पास है. ठीक है, मेरा ‘रिमोट कंट्रोल’ किसी और के पास है, लेकिन नड्डा का ‘रिमोट कंट्रोल’ कहां है?’’ कर्नाटक कांग्रेस की प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित एक युवा सम्मेलन ‘युवा क्रांति समावेश’ को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘नड्डा किसके रिमोट के नियंत्रण में बोलते हैं? हमारे (कांग्रेस) लिए आपके (भाजपा) बारे में बोलने के लिए आपकी (भाजपा की) कई कमजोरियां हैं. आपमें साहस की कमी है...’’

रैली में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार, विधायक दल के नेता और विपक्ष के नेता सिद्धरमैया सहित कई नेता शामिल हुए. कांग्रेस प्रमुख खरगे ने कहा, “राहुल गांधी ने अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर लोकसभा में सरकार से सवाल किया था.” खरगे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के भाषण को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, मेरा (खरगे) भी (भाषण के हिस्से को) राज्यसभा में रिकॉर्ड से हटा दिया गया.’’

'खुद झूठ बोलते हैं, हमें सच नहीं बोलने देते'

खरगे ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र है ... क्या यह कहना गलत है कि इस देश में लोकतंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा? यह कहना कि इस देश में अभी भी जातिवाद है? आप (भाजपा सरकार) हमें सच नहीं बोलने देते, जबकि आप झूठ बोलते रहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपके (भाजपा सरकार के) ईडी, सीबीआई या सीवीसी हम पर हावी नहीं हो सकते, हम उनसे डरते नहीं हैं. राहुल गांधी न कभी डरे हैं और न कभी डरेंगे. वह सच बोलते हैं, और ऐसे व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है. उन्हें ऐसा करने दें, क्या वे उन्हें जेल में डाल देंगे? हम हर चीज के लिए तैयार हैं.’’

ये भी पढ़ें

Khalistan Row: खालिस्तान समर्थकों का सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर तोड़फोड़, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
Explained: जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब में अंदरूनी लोकतंत्र का संकट क्यों? कैसे फैली सियासी बगावत
जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब में अंदरूनी लोकतंत्र का संकट क्यों? कैसे फैली सियासी बगावत
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget