एक्सप्लोरर

राहुल गांधी कांग्रेस में ही नहीं दिला पाए हक! मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाए 12 महासचिव, लेकिन केवल एक ओबीसी को मिली जगह

Congress General Secretaries: कांग्रेस ने शनिवार को संगठन में बड़े फेरबदल किए जाने का ऐलान किया. कांग्रेस ने 12 महासचिव और 12 प्रभारी बनाए हैं. इनमें आधे से ज्यादा अगड़ी जातियों के नेता हैं.

Congress Organisational Responsibilities: कांग्रेस पार्टी में नियुक्त किए नए 12 महासचिवों में अन्य पिछड़ा वर्ग से केवल एक नेता को जगह मिली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (23 दिसंबर) को 12 महासचिवों और 12 प्रभारियों को नियुक्त किया. इनमें आधे से ज्यादा अगड़ी जातियों के नेता हैं.

ऐसे में राहुल गांधी के पिछले दिनों जातीय गणना और ओबीसी की भागीदारी पर दिए गए बयानों का जिक्र हो रहा है. कहा जा रहा है कि राहुल कांग्रेस में बड़े पद की रेस में ओबीसी को हक नहीं दिला पाए हैं.

इन नेताओं को बनाया गया महासचिव

इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है. वह महासचिव नियुक्त की गई हैं. सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया. रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से जिन नेताओं को महासचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें मुकुल वासनिक, प्रियंका गांधी वाड्रा (बगैर किसी पोर्टफोलियो), जितेंद्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपर बाबरिया, सचिन पायलट, अविनाश पांडे, कुमारी सैलजा, जीए मीर, दीपदास मुंशी, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं. वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के संगठन महासचिव बने रहेंगे.

ये कांग्रेस नेता बनाए गए राज्यों के प्रभारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र, मोहन प्रकाश को बिहार, चेल्लाकुमार को मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश, अजॉय कुमार को ओडिशा (इन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है), भरत सिंह सोलंकी को जम्मू-कश्मीर, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है. 

सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान, देवेंदर यादव को पंजाब, माणिकराव ठाकरे को गोवा, दमन-दीव, दादरा और नगर हवेली, गिरीश चोडनकर को त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर और नगालैंड, मणिकम टैगोर को आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, गुरदीप सिंह सप्पल को प्रशासनिक प्रभारी बनाया गया है. वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर अजय माकन बरकरार हैं. संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में मिलिंद देवड़ा और विजय इंदर सिंगला नियुक्त हैं.

यह भी पढ़ें- 2024 में क्या विपक्ष को फायदा पहुंचाएगा जातीय गणना को मुद्दा बनाना? जनता के जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget