एक्सप्लोरर

'तेरे बाप का भी...चुप, चुप, चुप बैठ...', राज्यसभा में किस पर भड़क गए मल्लिकार्जुन खरगे?

मल्लिकार्जुन खरगे डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत का मु्द्दा उठा रहे थे. इस दौरान नीरज शेखर ने उन्हें टोक दिया. इस पर खरगे भड़क गए.

राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर राज्यसभा और लोकसभा में सोमवार को चर्चा हुई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस चर्चा में हिस्सा लिया. हालांकि, इस दौरान खरगे का गुस्सा 7वें आसमान पर दिखा. उन्होंने बीजेपी सांसद नीरज शेखर को कड़ी फटकार लगाई.

दरअसल,  मल्लिकार्जुन खरगे डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत का मु्द्दा उठा रहे थे. इस दौरान नीरज शेखर ने उन्हें टोक दिया. इस पर खरगे भड़क गए. खरगे ने कहा, तेरे बाप का भी मैं ऐसे ही साथी था. उसे लेकर घूमा. चुप, चुप, चुप बैठ... चुप बैठ. दरअसल, नीरज शेखर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे हैं. वे 2019 में बीजेपी से जुड़े और राज्यसभा सांसद बने. इससे पहले वे सपा में थे और राज्यसभा और लोकसभा सांसद रहे. 

संविधान की वजह से सीतारमण ने बजट पेश किया- खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा कि मनुस्मृति ने नहीं, बल्कि संविधान के कारण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने का मौका मिला और संसद में सभी तबके को बोलने का अधिकार दिया. हमें संविधान की वजह से ही बोलने का अधिकार मिला है. मनुवादियों की बात मत सुनें. खरगे उच्च सदन में मनुस्मृति की एक प्रति लेकर आए थे. खरगे ने मोदी सरकार के 11 साल के शासन पर तीखा हमला करते हुए विकास, रोजगार, किसान कल्याण और संघीय ढांचे के मोर्चों पर पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया.

खरगे ने पूछा, यह अमृत काल है या विष काल? राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ‘सबके विकास’ की बात करती है लेकिन वह सिर्फ चंद उद्योगपतियों, अमीरों और अपने कुछ दोस्तों का ही विकास कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान और बेरोजगार आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में देश भर में एक लाख से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget