एक्सप्लोरर

कांग्रेस अधिवेशन में राहुल का PM मोदी पर हमला, कहा- वो नफरत की राजनीति करते हैं, हम प्यार की

राहुल गांधी ने कांग्रेस महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि 'देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है. कांग्रेस पार्टी प्यार और भाईचारे का प्रयोग करती है जबकि वो क्रोध का इस्तेमाल करते हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जाति, धर्म के नाम पर देश में नफरत, गुस्सा फैलाया जा रहा है. देश को बांटा जा रहा है, देश हर धर्म, जाति का है, कांग्रेस हर एक को साथ रखने का काम करेगी. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ''देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है. कांग्रेस पार्टी प्यार और भाईचारे का प्रयोग करती है जबकि विपक्ष क्रोध का इस्तेमाल करती है. कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए काम करेगी.''

उन्होंने कहा, ''हमारा काम जोड़ने का है। यह हाथ का निशान (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) ही देश को जोड़ सकता है। देश को आगे ले जा सकता है। कांग्रेस के इस निशान की शक्ति आप पार्टी प्र​तिनिधियों के भीतर है। हम सबको, देश की जनता को मिलकर देश को जोड़ने का काम करना होगा।''

हर मोर्चे पर विफल सरकार

राहुल ने अपने करीब चार मिनट के भाषण में उन सभी मुद्दों को छुआ जिसके बहाने कांग्रेस मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है।  राहुल गांधी ने कहा, ''युवा जब मोदीजी की ओर देखता है तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता। उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उन्हें रोजगार कहां से मिलेगा? किसानों को सही दाम कब मिलेगा? तो देश एक प्रकार से थका हुआ है। रास्ता ढूंढ रहा है।'' उन्होंने कहा, 'मैं दिल से कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ही देश को रास्ता दिखा सकती है।'

पार्टी की चुनौतियों का जिक्र

युवा टीम और पुराने दिग्गज नेताओं में सामंजस्य बैठाने पर जोर देते हुए राहुल ने कहा कि महाधिवेशन भविष्य की बात करता है। बदलाव की बात करता है। लेकिन हमारी परंपरा रही है कि बदलाव किया जाता है किंतु बीते समय को भूला नहीं जाता। युवाओं की बात होती है। यदि युवा कांग्रेस को आगे ले जायेंगे तो जो हमारे अनुभवी नेता है, उनके बिना हमारी कांग्रेस पार्टी आगे नहीं जा सकती।

अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, पी चिदंबरम, जनार्दन द्विवेदी और पार्टी के प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष, जिला-ब्लाक स्तर के प्रतिनिधि समेत 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं. कांग्रेस महाधिवेशन दो दिनों तक चलेगा.

कांग्रेस अधिवेशन में नज़र आए नए तेवर, नए कलेवर और नई ऊर्जा से लबरेज राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की सियासी प्राथमिकताओं की बानगी देती पांच पुस्तिकाओं का भी आवरण किया. इसमें अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, किसानों के मुद्दे और एनडीए सरकार के राज में हुए घोटाले और युवाओं, महिलाओं, दलितों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है.

बीजेपी का पटलटवार

राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम करती है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है. सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' फॉर्मूले पर का कर रही है.

और पढ़ें: मजीठिया से माफी मांग कर घिरे अरविंद केजरीवाल, पंजाब में AAP टूट के कगार पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget