एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने शुरू की 'धरोहर' वेब सीरीज, अपना इतिहास बताकर भविष्य बनाने की कोशिश

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम द्वारा तैयार किए गए इस सीरीज के तहत लगभग 300 वीडियो बनाए गए हैं. कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रमुख रोहन गुप्ता ने बताया कि हर हफ्ते 2 वीडियो जारी किए जाएंगे.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने इतिहास के बारे में नई पीढ़ी को बताने के लिए धरोहर नाम से एक वेब सीरीज शुरू की है. इसके तहत डेढ़-दो मिनट के वीडियो सोशल मीडिया के जरिए साझा किए जाएंगे, जिसमें कांग्रेस की स्थापना से लेकर अब तक यानी 135 सालों के लंबे सफर और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस ने इस वेब सीरीज का प्रोमो और पहला भाग जारी किया. राहुल गांधी ने ट्विटर पर प्रोमो साझा करते हुए लिखा "कांग्रेस की धरोहर, देश की धरोहर."

प्रोमो में बताया गया है, "28 दिसम्बर 1885 को कांग्रेस का जन्म हुआ. एक संगठन जो भारत की आजादी और वंचितों को आवाज देने के लिए जन्मा. देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले समाज के हर वर्ग के नेताओं के साथ कांग्रेस हमेशा लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए समर्पित रही है. औपनिवेशिक शक्तियों से लड़ने से लेकर एक मजबूत और स्वतंत्र भारत बनाने तक. एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और एकजुट भारत बनाने तक. उद्योग, प्राद्यौगिकी, कृषि, विज्ञान, स्वास्थ्य, सैन्य, संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता में भारत को अग्रणी बनाने तक."

डेढ़ मिनट के वीडियो में आगे बताया जाता है, "धरोहर- भारत की इस मजबूत इतिहास की 135 साल की विरासत और इसे बनाने वाले विचारों को आपके सामने रखेगी. क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा भारत की विचारधारा है. कांग्रेस केवल भारत का अतीत और वर्तमान ही नहीं, बल्कि सुनहरा भविष्य है."

इस दौरान कांग्रेस की पहली बैठक की तस्वीर से लेकर दादा भाई नैरोजी, सुरेंद्र नाथ बनर्जी, बदरुद्दीन तैयब जी, गोपाल कृष्ण गोखले, बाल गंगाधर तिलक, लाल लाजपत राय, एनी बेसेंट, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद लाल बहादुर शास्त्री जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर नजर आती है. इसके बाद इंदिरा गांधी, जगजीवन राम, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मनमोहन सिंह की तस्वीरें भी आती हैं. पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी की तस्वीरें ध्यान खींचती हैं. आखिरी हिस्से में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ राहुल गांधी की भी एक तस्वीर है, तो अंत में प्रियंका गांधी भी नजर आती हैं.

इसके बाद कांग्रेस के गठन पर आधारित इस सीरीज का पहला भाग भी जारी किया गया. इसमें बताया गया है कि 1885 में स्थापना के साथ ही कांग्रेस ने भारत को संगठित करना शुरू किया. पहले नागरिक अधिकारों और फिर आजादी की लड़ाई लड़ी गई. 1947 में कांग्रेस अपने मिशन यानी आजादी हासिल करने में सफल रही. अपने अहिंसक आंदोलन के लिए दुनिया भर में पहचान कायम की.

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम द्वारा तैयार किए गए इस सीरीज के तहत लगभग 300 वीडियो बनाए गए हैं. कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रमुख रोहन गुप्ता ने बताया कि हर हफ्ते 2 वीडियो जारी किए जाएंगे. रोहन गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से इस सीरीज पर काम चल रहा था. उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में ठोस रिसर्च के साथ तथ्य बताए गए हैं. ऐतिहासिक तस्वीरों और वीडियो के साथ वॉइस ओवर के जरिए रोचक तरीके से कांग्रेस की कहानी बताई गई है, ताकि लोगों को खास कर युवाओं को कांग्रेस और देश का इतिहास पता चल सके.

पिछले कुछ समय से राहुल गांधी ने भी कम समय के वीडियो के जरिए विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त कर सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. अब इस छोटे-छोटे वीडियो के सीरीज को कांग्रेस द्वारा खुद की छवि सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है. कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अग्रणी भूमिका के साथ ही बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वंतत्रता सेनानियों की कांग्रेसी विरासत पर भी प्रकाश डाल रही है. इसके अलावा कांग्रेस नई पीढ़ी को बताना चाहती है कि आजादी हासिल करने के बाद आधुनिक राष्ट्र निर्माण में नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकारों का कितना अहम योगदान रहा है.

कांग्रेस के नेता के मुताबिक देश की हर समस्या के लिए बीजेपी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा देती है. इसके जवाब में कांग्रेस अपने इतिहास के जरिए लोगों को बताएगी कि आजादी हासिल करने से लेकर एक वैश्विक ताकत बनने तक भारत की तमाम उपलब्धियों के पीछे कांग्रेस पार्टी रही है. यह प्रधानमंत्री मोदी के उस सवाल का जवाब है कि "60 सालों में कांग्रेस ने क्या किया".

बहरहाल देखना वाकई दिलचस्प होगा कि अपने इतिहास के जरिए कांग्रेस अपना भविष्य कैसे संवारती है ?

ये भी पढ़ें: तनाव के बीच नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर की बातचीत, कोरोना से लड़ने में एकजुटता पर दिया जोर  कोरोना वैक्सीन से लेकर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर तक, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget