एक्सप्लोरर

GDP को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था बीमार और नीम-हकीम बने सर्जन

जीडीपी ग्रोथ रेट के पांच फीसदी पर पहुंच जाने के बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार बीमार अर्थव्यवस्था को ठीक करने की जगह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आर्थिक विकास दर (जीडीपी ग्रोथ रेट) के घटकर पांच फीसदी पहुंचने पर सरकार की तीखी आलोचना की है. पार्टी ने जीडीपी ग्रोथ रेट के पिछले सात साल के अपने न्यूनतम स्तर पर चले जाने को 'मोदी मेड डिजास्टर' करार दिया है. सरकार पर हमला करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को ठीक करने की जगह सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने आरोप लगाया कि नीम-हकीम के सर्जन की भूमिका में आने से अर्थव्यवस्था का ऐसा हाल हुआ है.

रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना 

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि अर्थव्यवस्था की जो स्थिति दिख रही है उससे कहीं ज्यादा खराब है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "वित्तीय कुप्रबंधन और आर्थिक आपातकाल की स्थिति पूरी अर्थव्यवस्था में घर कर गयी है. जीडीपी का निराशाजनक डाटा इसका प्रकटीकरण भर है.'' उन्होंने दावा किया, ''बहरहाल, हालत जो दिखाई दे रही है उससे कहीं बड़ी है. पूरी तरह से आर्थिक मंदी है, विनिर्माण बंद हो चुका है, निर्यात कम हो रहा है और आयात बढ़ रहा है. इसके अलावा लाखों लोगों की नौकरियां चली गयी हैं.''

रणदीप सुरजेवाला ने कटाक्ष करते हुए कहा, "बीमार अर्थव्यवस्था से जुड़े ढांचागत मुद्दों का निवारण करने की बजाय बीजेपी सरकार 'मायोपिक' लच्छेदार हेडलाइन का प्रबंधन और अपनी नाकामी छुपा रही है. ये नीम-हकीम के सर्जन में तब्दील होने का एक बेहतरीन मिसाल है.''

कांग्रेस नेता ने इसे मोदी मेड आपदा बताया

इससे पहले पार्टी प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ट्वीट कर कहा, "जीडीपी विकास दर पांच फीसदी पर पहुंच गई. नोटबंदी, जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने और अक्षमता के नतीजे लगातार दिख रहे हैं." उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यह गिरावट वैश्विक मुद्दों के कारण नहीं है. यह 'मोदी द्वारा पैदा की गई' (मोदी मेड) आपदा है." राजीव गौड़ा ने कहा, "क्या अर्थव्यवस्था की स्थिति और बुरी होगी, क्या ध्यान भटकाने के लिए नई-नई तरकीबें अपनाई जाएंगी."

बता दें कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच फीसदी रह गयी. यह पिछले सात साल का न्यूनतम स्तर है. विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है. शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. इससे पहले वित्त वर्ष 2012-13 की अप्रैल- जून अवधि में देश की आर्थिक वृद्धि दर सबसे निचले स्तर 4.9 फीसदी पर रही थी. एक साल पहले 2018-19 की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर आठ फीसदी के उच्च स्तर पर थी, जबकि इससे पिछली तिमाही की बात की जाये तो जनवरी से मार्च 2019 की तिमाही में वृद्धि दर 5.8 फीसदी दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें-

पहली तिमाही में सिर्फ 5 फीसदी रही GDP, सरकार के सूत्रों ने कहा- अगली तिमाही में पुराने स्तर पर पहुंचेगी

ITR भरने की आखिरी तारीख आज, डेडलाइन बढ़ाए जाने की खबरों को आयकर विभाग ने खारिज किया नृपेंद्र मिश्रा को बनाया जा सकता है दिल्ली का उपराज्यपाल, सितंबर में पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद से होंगे रिटायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget