P Chidambaram: ‘राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हों या न हों, पार्टी में उनका ‘विशेष स्थान’ रहेगा', पी चिदंबरम ने किया समर्थन
Chidambaram On Rahul Gandhi: कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग लगातार उठा रही है. अब इस क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उनका समर्थन किया है.

Congress President: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से राहुल गांधी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पार्टी के अध्यक्ष हों या नहीं हों, उनका पार्टी में हमेशा ‘‘विशेष स्थान’’ रहेगा, क्योंकि पार्टी के आम कार्यकर्ताओं (Party Workers) में उनकी ‘‘स्वीकार्यता’’ है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने एआईसीसी प्रमुख के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से कुछ दिन पहले कहा कि अभी तक राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है, लेकिन उम्मीद है कि उनका विचार बदल जाए. पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर किसी भी विवाद की कोई संभावना नहीं है.
मधुसूदन ने देर से दिया बयान
उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री यदि कुछ नेताओं की चिंताओं पर पहले दिन ही बयान दे देते, तो मामला तभी सुलझ जाता. उन्होंने कहा कि कोई दल निर्वाचक मंडल की सूची प्रकाशित नहीं करता. प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी)-वार मतदाता सूची संबंधित पीसीसी के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी, जबकि अखिल भारतीय मतदाता सूची एआईसीसी के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी.
उम्मीदवार मतदाता सूची पाने के हकदार
चिदंबरम (P. Chidambaram) ने कहा, ‘‘नामांकन (Nomination) करने वाला हर उम्मीदवार (Candidate) मतदाता सूची (Voter List) की एक प्रति पाने का हकदार होगा. मिस्त्री (Madhusudan Mistry) ने खुद स्पष्ट बिंदुओं को और स्पष्ट कर दिया है और सांसदों ने कहा है कि वे संतुष्ट हैं. मामला शांत हो गया है.’’
ये भी पढ़ें: Congress अध्यक्ष की रेस में कहां खड़े हैं राहुल गांधी, जानें किन बड़े नेताओं का है समर्थन और कौन खिलाफ






















