एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का हल्ला बोल, कई जगह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. इस महीने लगातार 21 दिनों तक लगातार बढ़ोतरी के बाद कल, यानी रविवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

दिल्ली में IP कॉलेज के पास पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ रही कीमतों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया." कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ''धारा144 का हवाला देकर हमें हिरासत में ले लिया गया फिर भी हम सरकार द्वारा बढ़ाए गए दामों का विरोध करते हैं, विरोध करते रहेंगे."

मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बहुत हुआ महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार. लेकिन जब लॉकडाउन के बाद लोगों की इनकम कम हो रही है तो मोदी जी जनता पर महंगाई का चाबुक मार रहे हैं.

साइकिल और बैलगाड़ी से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी

बता दें कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल चलाकर और बैलगाड़ी पर सवार होकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के नेता संबंधित जिला अधिकारी और उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस सोशल मीडिया में 'स्पीक अप ऑन पेट्रोलियम प्राइज हाइक' अभियान चलाएगी. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने के लिए सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी.

अहमदाबाद में भी पुलिस ने हिरासत में लिया

अहमदाबाद में भी पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ रही कीमतों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया." गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, एक तरफ कोरोना महामारी और दूसरी तरफ मंहगाई की मार. पेट्रोल डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर ये सरकार पूरे देश को लूट रही है.''

पेट्रोल डीजल की कीमत में फिर लगी आग

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. आज फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस महीने लगातार 21 दिनों तक लगातार बढ़ोतरी के बाद कल, यानी रविवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. आज दिल्ली में पेट्रोल 80.38 रुपये से 5 पैसे बढ़कर 80.43 रुपए हो गया. वहीं डीजल भी 13 पैसे बढ़ गया. दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल है.

यह भी पढ़ें-

सीमा विवाद के बीच तिब्बत में मार्शल आर्ट ट्रेनर भेज रहा है चीन, कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget