एक्सप्लोरर

'कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं', महाराष्ट्र में बोले शरद पवार, MVA नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर बरसे

NCP Chief Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा, "भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना असंभव है क्योंकि कोई भी पार्टी की विचारधारा और योगदान की अनदेखी नहीं कर सकता है."

Sharad pawar speech: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने पुणे स्थित कांग्रेस (congress) कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया. इस दौरान उन्‍होंने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के नेताओं का जिक्र किया और बीजेपी सरकार (BJP Govt) पर निशाना साधा. पवार ने एनसीपी के अनिल देशमुख, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत और अन्‍य नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का कैसे 'दुरुपयोग' किया जा सकता है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण यह गिरफ्तारी है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' (Congress mukt Bharat) को लेकर भी बात की. उन्‍होंने कहा, "कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं है क्योंकि कोई भी पार्टी की विचारधारा और योगदान की अनदेखी नहीं कर सकता है." पवार ने कांग्रेस भवन परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "यह जगह कई ऐतिहासिक पलों की गवाह रही है. कांग्रेस के लगभग सभी दिग्गजों महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस जगह को आकर देखा है. इससे पहले, पुणे कांग्रेस कार्यालय ही राज्य का मुख्य कार्यालय था."

'हम कांग्रेस के योगदान को नहीं भूल सकते'

शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के योगदान और इतिहास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. उन्‍होंने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे लेकिन भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना संभव नहीं है. वास्तव में, अगर हम भारत को आगे ले जाना चाहते हैं तो हमें कांग्रेस को आगे बढ़ाना होगा, कोई भी कांग्रेस की विचारधारा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है."

'समान विचारधारा वाले दल एक मंच पर आ रहे' 

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर पर समान विचारधारा वाले सभी दलों ने एक साथ आने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि कांग्रेस मुक्त भारत की विचारधारा का सामना करने और उसे हराने के लिए हमें आपका समर्थन मिलेगा."

पहले कांग्रेस कार्यकर्ता ही थे शरद पवार

बता दें कि शरद पवार पहले कांग्रेस कार्यकर्ता ही थे. पुणे जिले से एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले पवार ने 1999 में कांग्रेस को छोड़ दिया था. उन्‍होंने अपनी पार्टी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) बना ली. हालांकि, बाद में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से ही गठबंधन कर लिया.

कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस

कल यानी कि 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया. यह भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है. स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुंबई के सोमैया मैदान में एक विशाल रैली में शामिल हुए. इस अवसर पर कन्हैया कुमार, नाना पटोले, केसी वेणुगोपाल, अशोक चव्हाण और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी. इसके संस्थापक एओ ह्यूम थे और व्योमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: 'यह हमारा कल्चर नहीं...', न्‍यू ईयर के जश्न पर BJP से निलंबित तेलंगाना के विधायक राजा सिंह का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget