एक्सप्लोरर

शशि थरूर की अंग्रेजी फिर चर्चा में, Quomodocunquize कहकर रेलवे पर साधा निशाना, मतलब जानने के लिए निकालनी पड़ी डिक्शनरी

Quomodocunquize: अक्सर अपनी अंग्रेजी को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने एक बार फिर एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल जो शायद ही किसी ने सुना हो.

Shashi Tharoor New Word: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनकी शानदार अंग्रेजी के लिए भी जाना जाता है. ऐसे कई मौके आए हैं, जब शशि थरूर की ओर से इस्तेमाल किए गए अंग्रेजी के शब्दों का मतलब जानने के लिए लोगों को डिक्शनरी तक उठानी पड़ी है. एक बार फिर ऐसा ही हुआ है. इस बार शशि थरूर ने भारतीय रेलवे और रेल मंत्री पर निशाना साधा और इसके लिए उन्होंने जिस अंग्रेजी के शब्द का इस्तेमाल किया, उसे शायद ही पहले किसी ने सुना होगा. 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘अस्पष्ट शब्द विभाग: क्या भारतीय रेलवे को Quomodocunquize करना चाहिए?’ थरूर के इस ट्वीट के बाद लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई. हर कोई इस नए अंग्रेजी शब्द को पढ़कर हैरान हो रहा था. हालांकि इस शब्द का अर्थ कम ही लोगों को पता होगा, शायद शशि थरूर भी ये बात जानते थे, इसलिए उन्होंने अपने ट्वीट में इसका मतलब भी स्पष्ट किया. 

शशि थरूर ने खुद बताया शब्द का मतलब
शशि थरूर ने बताया कि Quomodocunquize का अर्थ होता है कि ‘किसी भी कीमत पर पैसा बनाना’. थरूर ने अपने ट्वीट में रेल मंत्रालय को भी टैग किया, और हैशटैग "सीनियर सिटीजन कंसेशन" का इस्तेमाल किया. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा
शशि थरूर ने अपने इस ट्वीट के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा. हाल ही में रेल मंत्री ने कहा था कि रेलवे की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकट पर पहले दी जाने वाली रियायत को फिर से लागू नहीं किया जाएगा. रेल मंत्री के इसी बयान पर शशि थरूर ने Quomodocunquize शब्द का इस्तेमाल करके ट्वीट किया. 

कांग्रेस नेता के ट्वीट पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
वहीं कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने एक नया शब्द पेश करने के लिए सांसद को धन्यवाद दिया. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं, अपने पासवर्ड को floccinaucinihilipilification से quomodocunquize में अपडेट कर रहा हूं. 

एक अन्य यूजर को इस बारे में संदेह था कि क्या शशि थरूर ने ही यह शब्द बनाया है. उन्होंने लिखा कि सर क्या आपने ये शब्द गढ़ा है या पहले से ही कहीं मौजूद है?. वहीं एक यूजर ने लिखा, "विश्वास नहीं कर सकता quomodocunquize वास्तव में एक शब्द है और आपने इसे नहीं बनाया है."

बता दें कि, पिछले महीने शशि थरूर चाहते थे कि लोग अपनी शब्दावली में एक और शब्द जोड़ें- Quockerwodger. इस शब्द का अर्थ समझाते हुए, शशि थरूर ने कहा, “Quockerwodger एक प्रकार की लकड़ी की कठपुतली है. उन्होंने कहा कि यह शब्द 1860 का है. 

ये भी पढ़ें- 

Azam Khan On SP: सपा विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल हुए आज़म खान, कहा- मैं नाराज़ होने की हैसियत में नहीं हूं 

Stunt Video: अजय देवगन स्टाइल में स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने गाड़ी जब्त कर भेजा हवालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget