एक्सप्लोरर

Stunt Video: अजय देवगन स्टाइल में स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने गाड़ी जब्त कर भेजा हवालात

Noida Stunt Video: नोएडा में स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया है.

Noida Stunt Video: नोएडा में एक युवक को सड़क पर स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया. थाना सेक्टर-113 की नोएडा पुलिस (Noida Police) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है. युवक ने 2 फॉर्च्युनर कारों के बोनट पर पांव रखकर अभिनेता अजय देवगन के स्टाइल में स्टंट किया था. इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया. इसके बाद थाना सेक्टर-113 की पुलिस ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. 

युवक की पहचान गौतमबुद्ध नगर के गांव सोरखा के 21 वर्षीय राजीव पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है. स्टंटबाज युवक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है. इसके साथ आरोपी का वीडियो ट्विटर पर भी जारी कर दिया है. 

जब्त की दो एसयूवी और एक मोटरसाइकिल 
थाना सेक्टर-113 के एसएचओ शरद कांत ने कहा, "वीडियो के आधार पर, व्यक्ति का पता लगाया गया था. उसकी पहचान सोरखा गांव निवासी राजीव के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियो बनाने में इस्तेमाल की गई दो एसयूवी और एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है."

सोशल मीडिया के लिए बना रहा था वीडियो
उन्होंने बताया कि स्टंट के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहनों में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और मोटरसाइकिल में राजीव की है. उसने वीडियो के लिए दूसरी फॉर्च्यूनर गाड़ी को एक रिश्तेदार से लिया था. युवक कोई काम नहीं करता, लेकिन एक अच्छे परिवार से है. वह सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहा था. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

पुलिस आयुक्त ने दी ये सलाह
इस बीच, गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस की सराहना की और बच्चों और युवाओं के माता-पिता और अभिभावकों से ध्यान देने का आग्रह किया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो और शॉर्ट क्लिप सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त ने ये सलाह दी है, जिसमें युवा लड़के और लड़कियां स्टंट करते नजर आ रहे हैं. 

लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो
गौरतलब है कि कुछ दिनों से नोएडा की सड़कों पर युवकों की स्टंटबाजी के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. स्टंट करने वाले कभी सरेआम हथियार लहराते नजर आते हैं तो कभी कार के ऊपर खड़े होकर अजय देवगन स्टाइल में स्टंट करते हैं. इस तरह राजीव नामक इय युवक के भी दो स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार से वायरल हो रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 

Relief For Mehul Choksi: भगोड़े मेहुल चौकसी को इस देश की सरकार ने दी बड़ी राहत, प्रवक्ता ने कहा– वह ‘खुश’ हैं 

BJP MP Joins TMC: बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी की टीएमसी का दामन थामा, पार्टी से चल रहे थे नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget